3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Milk With Ghee Benefits: दूध में घी मिलाकर पीने के है अनगिनत फायदे, पाचन शक्ति बढ़ाने में होता है फायदेमंद

Milk With Ghee Benefits: दूध में घी मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दूध और घी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। दूध और घी का एक साथ सेवन करने से पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है।

2 min read
Google source verification
Milk With Ghee Benefits: दूध में घी मिलाकर पीने के है अनगिनत फायदे, पाचन शक्ति बढ़ाने में होता है फायदेमंद

Health benefits of drinking milk with ghee for digestion

Milk and Ghee Benefits: दूध और घी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दूध और घी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब दूध में घी मिलाकर सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। घी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन के, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं दूध में विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम की भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध और घी का एक साथ सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। साथ ही इनका एक साथ सेवन करने से पाचन शक्ति भी बढ़ती है। तो आइए जानते हैं दूध में घी मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे

1. पाचन शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद
पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए दूध में घी मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में घी मिलाकर पीने से शरीर के अंदर एंजाइम्स रिलीज होते हैं, जिससे पाचन शक्ति बढ़ाती है। साथ ही ये एंजाइम डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करते हैं और पेट की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: समा का चावल खाने के भी हैं ये अद्भुत फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में करता है मदद

2. अनिद्रा की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए दूध में घी मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रात में सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने से अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है और दिमाग भी शांत रहता है।

3. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दूध में घी मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका एक साथ सेवन करने से जोड़ों के दर्द कम होते हैं और सूजन में भी राहत मिलती है। इसके अलावा दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: नमक के अलावा करें इन चीजों का सेवन, नहीं होगी शरीर में आयोडीन की कमी

4. मुंह के छाले को ठीक करने में फायदेमंद
मुंह के छाले को ठीक करने के लिए दूध में घी मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका एक साथ सेवन करना मुंह में छाले की समस्या में रामबाण की तरह काम करता है। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दिनभर में एक बार दूध में घी मिलाकर जरूर पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Story Loader