
Health benefits of drinking potato juice for immunity and digestion
Potato Juice Benefits: आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर सब्जियों के साथ किया जा सकता है। आलू कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन आलू की तरह इसके रस का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आलू के रस में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आलू के रस का सेवन करने से दिल की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही ये गठिया की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आलू के रस का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
आलू के रस के फायदे
1. पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलू के रस में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये पेट के अल्सर को बढ़ने से रोकने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा, आलू के रस का सेवन करने से पेट की जलन से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है कच्चा केला, जानें अन्य फायदे
2. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आलू के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
3. दिल की बीमारियों से बचाने में फायदेमंद
दिल की बीमारियों से बचने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के रस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों को दूर करने में करते है। साथ ही इसका सेवन करके अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं। इसके अलावा, ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: कृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, शरीर को तुरंत मिलती है एनर्जी
4. गठिया की समस्या को कम करने में फायदेमंद
गठिया की समस्या को कम करने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के रस का सेवन करने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है, जो गठिया की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये दर्द व सूजन से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
22 Aug 2022 10:13 am
Published on:
22 Aug 2022 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
