
Health benefits of drinking pudina sharbat for digestion
Pudina Sharbat: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए पुदीने का शरबत पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीना शरीर में ठंडक पहुंचाता है। पुदीना में मेंथोल, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, प्रोटीन, वसा, रिबोफ्लेविन, कॉपर, आयरन आदि तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से पुदीना शरीर में पानी की कमी पूरा करता है। साथ ही ये शरीर को हाइड्रेट रखने का भी काम करता है। पुदीने का शरबत इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन कम करने में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं पुदीने का शरबत पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में
पुदीने के शरबत के फायदे
1. पाचन बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद
पाचन बेहतर बनाने के लिए पुदीने के शरबत का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। साथ ही ये पेट जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: काला नमक के साथ नींबू पानी पीने के है अनगिनत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर
2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए पुदीने के शरबत का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि पुदीने में मौजूद गुण तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं। इसलिए आप वजन कम करने के लिए रोज पुदीने के शरबत का सेवन जरूर करें।
3. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पुदीने के शरबत का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि पुदीने में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट नुकसानदायक तत्वों से लड़ाई करते हैं और शरीर के इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज पुदीने के शरबत का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: रोजाना बासी मुंह चबाएं ये पत्तियां, रोज की तकलीफ से मिलेगी राहत
त्वचा के लिए फायदेमंद
त्वचा के लिए पुदीने के शरबत का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि पुदीने में सैलिसिलिक एसिड के गुण पाया जाता है, जो त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोज पुदीने के शरबत का सेवन जरूर करें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
23 May 2022 01:27 pm
Published on:
23 May 2022 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Herpes Simplex Virus: होंठों या प्राइवेट पार्ट में बार-बार छाले? सावधान! हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

