9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janmashtami 2022: कृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, शरीर को तुरंत मिलती है एनर्जी

Janmashtami 2022: कृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सफेद मक्खन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। सफेद मक्खन का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

2 min read
Google source verification
Janmashtami 2022: कृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, शरीर को तुरंत मिलती है एनर्जी

Health benefits of eating shree krishna janmashtami's offering white butter

Janmashtami 2022: आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शुरू हो चुका है। जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को मक्खन का भोग जरूर लगाया जाता है। क्योंकि बाल गोपाल को मक्खन बहुत ही पसंद है। कृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। पीले मक्खन की तुलना में सफेद मक्खन जल्दी पच जाता है। सफेद मक्खन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सफेद मक्खन का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। तो आइए जानते हैं सफेद मक्खन का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सफेद मक्खन खाने के फायदे

1. शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती
सफेद मक्खन का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। क्योंकि सफेद मक्खन में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते खाने के है अनगिनत फायदे, एलर्जी को दूर करने में होता है सहायक

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सफेद मक्खन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। सफेद मक्खन में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।

3. थायराइड में फायदेमंद
थायराइड के मरीजों को सफेद मक्खन का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि सफेद मक्खन में आयोडीन मौजूद होती है, जो थायराइड ग्रंथियों को मजबूत बनाती है। साथ ही इसका सेवन करने से थायराइड की वजह से होने वाली गले में सूजन से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है कच्चा केला, जानें अन्य फायदे

4. दिल की बीमारी का खतरा कम होता
सफेद मक्खन का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। क्योंकि सफेद मक्खन में विटामिन और सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करते हैं। साथ ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को सफेद मक्खन का ही सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।