9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anjeer Benefits: अंजीर का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, रहेंगे आप हमेशा स्वस्थ

Anjeer Benefits: अंजीर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अंजीर कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणो से भरपूर होता है, जो शरीर में पोषक तत्त्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। अंजीर वजन कम करने में मदद करता है।

2 min read
Google source verification
Anjeer Benefits: अंजीर का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, रहेंगे आप हमेशा स्वस्थ

Health benefits of Figs Anjeer khane ke fayde

Anjeer Benefits: अंजीर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही अंजीर में फाइबर, लो कैलोरी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। रोजाना सुबह अंजीर का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते है। अंजीर वजन कम करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या को दूर करने में भी अंजीर काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है अंजीर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

अंजीर खाने के फायदे


1. पाचन को सुधारने में फायदेमंद
पाचन को सुधारने के लिए अंजीर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को सुधारने के साथ साथ कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।
यह भी पढ़े: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है, हरी प्याज

2. एनीमिया के रोगियों के लिए फायदेमंद
एनीमिया के रोगियों के लिए अंजीर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सूखे अंजीर आयरन के गुणों से भरपूर होता है, जो एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए एनीमिया के रोगियों को अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. वजन काम करने में फायदेमंद
वजन काम करने के लिए अंजीर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन कम में मदद करती है। रोजाना अंजीर का सेवन करने से वजन धीरे धीरे कम होता है।
यह भी पढ़े: एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मददगार होता है, अजवाइन और काला नमक

4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अंजीर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में कैल्शियम के गुण पाए जाते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।