
Health benefits of gymnema sylvestre for diabetes patients
Gudmar Benefits: गुड़मार का सेवन करने से सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते हैं। गुड़मार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गुड़मार एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी होता है। जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधियों के रूप में किया जाता है। गुड़मार में एंटी डायबिटिक और एंटी-एथेरोस्लेरोटिक गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से मीठा खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। गुड़मार डायबिटीज के साथ अन्य बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गुड़मार का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
गुड़मार के फायदे
1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़मार डायबिटीज के लिए रामबाण दवा है। गुड़मार के पत्ते में एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। गुड़मार का सेवन करने से इंस्टेंट ब्लड शुगर कम होता है। गुड़मार की पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं जिससे मीठा खाने की इच्छा भी कम होती हैं। ये टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: थाइम कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, हार्ट को स्वस्थ रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में होता है सहायक
2. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़मार में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते है।
3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़मार में एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टी मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। ये स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये सफेद दाग की समस्या को भी दूर करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज और वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है सूखी खुबानी, जानें इसके कमाल के फायदे
4. पीलिया के इलाज में फायदेमंद
पीलिया के इलाज के लिए गुड़मार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना होता है। क्योंकि तमिलनाडु के क्षेत्र की कुछ जनजातियां पीलिया के इलाज के लिए गुड़मार की पत्तियों का इस्तेमाल करती है। साथ ही गुड़मार लिवर की सुरक्षा के लिए टॉनिक का काम करता हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
07 Aug 2022 10:19 am
Published on:
07 Aug 2022 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
