
Health benefits of hing and honey for digestion
Hing and Honey Benefits: हींग और शहद का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलता है। ये दोनों ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हींग और शहद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर हींग और शहद स्वास्थ संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हींग और शहद का साथ में सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्या दूर होती हैं। रोजाना हींग और शहद का साथ में सेवन करने से कई तरह बीमारियां दूर होती हैं। इसलिए आप शहद और हींग का सेवन जरूर करें। तो आइए जानते हैं हींग और शहद से मिलने वाले फायदे के बारे में
हींग और शहद के फायदे
1. एसिडिटी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए हींग और शहद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप हींग को भूल ले और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे खाकर गर्म पानी पी ले। ऐसा करने से आपको एसिडिटी से जल्द ही राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: अशोक के पेड़ के हैं कई अद्भुत फायदे, कई सारी समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
2. पेट दर्द की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट दर्द की समस्या को दूर के लिए हींग और शहद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए हींग को गर्म कर लें और उसमें शहद मिलाकर जीभ पर रखें। फिर थोड़ा सा पानी पीकर, सीधा लेट जाएं। ऐसा करने से आपको पेट दर्द से जल्द ही राहत मिलेगी।
3. स्किन समस्या को दूर करने में फायदेमंद
स्किन समस्या को दूर करने के लिए हींग और शहद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग और शहद एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। यह चेहरे को फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
15 May 2022 02:46 pm
Published on:
15 May 2022 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
