
Health benefits of lemon and rock salt in Hindi
Lemon and Rock Salt: नींबू और सेंधा नमक का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी और सेंधा नमक में मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनिरल्स शरीर को कई फायदे देते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर नींबू और सेंधा नमक का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्या को दूर किया जा सकता है। ये मिश्रण डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं नींबू और सेंधा नमक का एक साथ सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में
नींबू और सेंधा नमक खाने के फायदे
1. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए नींबू और सेंधा नमक का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका मिश्रण डाइजेशन को ठीक रखता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसलिए रोजाना गर्म पानी में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर जरूर पिएं।
यह भी पढ़े: जायफल और लौंग का एक-साथ खाने से दूर होती हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं, जानें कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल
2. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए नींबू और सेंधा नमक का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका मिश्रण स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो आती है। इसलिए स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना गर्म पानी में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर जरूर पिएं।
3. दिल संबंधी बीमारियों में फायदेमंद
दिल संबंधी बीमारियों के लिए नींबू और सेंधा नमक का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका मिश्रण दिल संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही नींबू और सेंधा नमक का सेवन करने से हार्ट अटैक की संभावना भी कम होती है। इसलिए रोजाना गर्म पानी में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर जरूर पिएं।
यह भी पढ़े: गर्मियों में रोजाना करें पुदीने के शरबत का सेवन, पेट दर्द से लेकर जलन की समस्या से दिलाता राहत
4. हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियों के लिए नींबू और सेंधा नमक का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका मिश्रण हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही रोजाना नींबू और सेंधा नमक का सेवन करने से आपको ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए रोजाना गर्म पानी में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर जरूर पिएं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
23 May 2022 04:43 pm
Published on:
23 May 2022 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Herpes Simplex Virus: होंठों या प्राइवेट पार्ट में बार-बार छाले? सावधान! हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

