
Health benefits of Mustard Seeds Sarson ke beej ke fayde
Mustard Seeds Benefits: सरसों के बीज से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। सरसों के बीजों का तेल का इस्तेमाल कई प्रकार की चीजों के लिए किया जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर सरसों के बीज स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सरसों के बीजों में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, ई के गुण पाए जाते हैं। सरसों के बीज का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में किया जाता है। ये बीज शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करता हैं। तो आइए जानते हैं सरसों के बीज से मिलने वाले फायदे के बारे में
सरसों के दाने के फायदे
1. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए सरसों के बीज का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के बीज एंटी सेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे खुजली, दाद को दूर करने में मदद करता है। आप चाहें तो सरसों के बीज को पानी में फुला लें और इसे चबाकर खाएं या फिर इसका पेस्ट बनाकर खुजली, दाद पर लगाएं।
यह भी पढ़े: जानिए गरम मसाला के बेहतरीन फायदे, कई सारी समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
2. सर्दी-जुकाम को दूर करने में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए सरसों के बीज को चबाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के बीज सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द और फ्लू जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सरसों की बीज चबाने से इस समस्या से छुटकारा मिलती है।
3. माइग्रेन से राहत दिलाने में फायदेमंद
माइग्रेन से राहत पाने के लिए सरसों के बीज का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इन बीजों में भरपूर मैग्नीशियम होता हैं जो हमारे नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है। सरसों के बीज का तेल और सरसों के बीज का नियमित इस्तेमाल करने से इस समस्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: अमरुद का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं अनेकों फायदे, कब्ज की समस्याओं को दूर करने में करता है मदद
4. दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के बीज का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। सरसों के दानों से तैयार लेप लगाने से दर्द में राहत मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
21 May 2022 10:28 am
Published on:
21 May 2022 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
