
Health benefits of onion oil, pyaaz ke tail ke fayde
नई दिल्ली। Onion Oil Benefits: प्याज के तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य, बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज के तेल के अंदर भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीओबेसिटी, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल आदि गुण मौजूद होते हैं जो न केवल शरीर से कई बीमारियों को दूर रखते हैं बल्कि प्याज के तेल के उपयोग से त्वचा और बालों को भी फायदा होता है। प्याज के मुकाबले प्याज का तेल अधिक शक्तिशाली और स्वास्थ्यप्रद माना जाता है। प्याज आपके बालों की जड़ों को मजबूत करने का काम करती है। प्याज का तेल न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ ही बढ़ाएगा बल्कि उन्हें असमय गिरने से रोकेगा भी। प्याज का तेल डायबिटीज की समस्या के साथ ही लिवर और किडनी की बिगड़ी कार्यक्षमता को सुधारने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं प्याज के तेल के फायदे के बारे में।
प्याज के तेल के फायदे
1. बालों के लिए फायदेमंद :
प्याज का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। जिन लोगों के बाल झड़ते हैं या जो लोग रूसी, दोमुंहे बाल या जिनके बालों की प्राकृतिक चमक खो गई है वे प्याज के तेल से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। प्याज के तेल में सल्फर मौजूद होता है जो बालों का विकास करता है। इसके अलावा जिन लोगों के बाल पतले हैं वे प्याज के तेल के उपयोग से पतले बालों को मोटा कर सकते हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए भी प्याज का तेल लगाना एक अच्छा विकल्प है। प्याज के अंदर आयरन और जिंक मौजूद होता है जो बालों को मजबूती देता है। साथ ही प्याज के अंदर पाए जाने वाला कैल्शियम, कॉपर बालों को सफेद होने से बचाता है।
2. डायबिटीज के लिए फायदेमंद :
डायबिटीज की समस्या में प्याज का तेल उपयोगी साबित हो सकता है। इस बात की पुष्टि प्याज के तेल से संबंधित चूहों पर किए गए एक शोध से होती है। शोध में माना गया कि प्याज के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़े हुए शुगर और लिपिड को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही लिवर और किडनी की बिगड़ी कार्यक्षमता को सुधारने में भी मदद कर सकता है। इस आधार पर प्याज तेल के फायदे डायबिटीज रोगियों के लिए सहायक माने जा सकते हैं।
3. पाचन के लिए फायदेमंद :
प्याज के तेल के अंदर एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं। ये ना केवल पाचन को क्षति पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से दूर रखता है बल्कि पाचन तंत्र में सुधार भी लाता है। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण दस्त और पेचिश आदि समस्याओं को दूर करने में भी बेहद मददगार है।
4. त्वचा के लिए फायदेमंद :
प्याज का तेल हमारी त्वचा को पूरी तरह से सुधारने के लिए पोषण देता है। यह त्वचा को नरम और चिकना बनाता है, काले धब्बे और पिग्मेंटेशन को कम करता है और मुँहासे का भी इलाज करता है। यह एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में भी काम करता है।
5. हड्डियों के लिए फायदेमंद :
प्याज के तेल का सेवन करने से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। दरअसल, प्याज के तेल में फ्लेवोनॉयड एवं कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा प्याज के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाया जा सकता है जिससे हड्डियों से संबंधित बीमारियों के खतरों को कम किया जा सकता है।
Updated on:
26 Dec 2021 07:35 pm
Published on:
26 Dec 2021 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
