5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Plum Benefits: जानिए आलूबुखारा खाने के अचूक फायदे, आंखों की रोशनी बढ़ाने में होता है सहायक

Plum Benefits: आलूबुखारा खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आलूबुखारा में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। आलूबुखारा का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।

2 min read
Google source verification
Plum Benefits: जानिए आलूबुखारा खाने के अचूक फायदे, आंखों की रोशनी बढ़ाने में होता है सहायक

Health Benefits of Plum Aloo Bukhara khane ke fayde

Plum Benefits: आलू बुखारा का सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आलूबुखारा को ताजा या सुखा कर भी खा सकते हैं। आलूबुखारा में फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आलूबुखारा का सेवन करने से कई पुरानी बीमारियां खत्म हो सकती है। साथ ही ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना आलूबुखारा खाने से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं आलूबुखारा खाने से मिलने वाले लाभ के बारे में

आलूबुखारा खाने के फायदे

1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारे में विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आलू बुखारा का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में ये 4 जूस दिलाएंगे आपको ठंडक का एहसास, जानें इनके कमाल के फायदे

2. पाचन तंत्र बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र बेहतर बनाने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारे में आइसटिन और सोर्बिटोल मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही आलूबुखारे का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

3. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

वजन कम करने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन कम करने में मदद करती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में आलूबुखारे को शामिल जरूर करें।
यह भी पढ़े: बड़ी इलायची में छिपे हैं कई गुणों के लाभ, रोजाना सेवन करने से मिलते हैं ये 4 फायदे

4. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आलूबुखारे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलूबुखारे में सोलियबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।