8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits Of Red Rice: डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर पाचन तक को स्वस्थ बना के रखने में मददगार होता है रेड राइस,जानें

Health Benefits Of Red Rice: चावल का सेवन तो आप करते ही होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि यदि आप रेड राइस को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4 min read
Google source verification
 डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर पाचन तक को स्वस्थ बना के रखने में मददगार होता है रेड राइस,जानें

Health Benefits Of Red Rice

नई दिल्ली। Health Benefits Of Red Rice: आमतौर पर आप भी चावल का सेवन करते ही होंगें,चावल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है क्योंकि ये अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यदि सिंपल राइस की जगह आप रेड राइस को अपने डेली के डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर को कितने फायदे मिल सकते हैं। रेड राइस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है वहीं इसमें कैलोरी भी बेहद कम मात्रा में पाई जाती है। और फायदों कि बात करें तो रेड राइस में फाइबर के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे कि ऐन्थोसायनिन,फ्लेवोनाइड आदि चीजें। चावल कई किस्म के आपको मिल जाएंगें लेकिन सबसे ज्यादा रेड राइस कई गुणों से भरपूर होता है। जो न केवल आपके सेहत को स्वस्थ बना के रखने में मदद करता है साथ ही साथ बालों से लेकर त्वचा के लिए भी बेहतरीन होता है।
आपको भी रेड राइस से होने वाले इन अनेकों फायदों के बारे में जानना चाहिए।

क्रेविंग को करता है दूर
रेड राइस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है इसलिए इसका सेवन आपको करना चाहिए। लाल चावल के सेवन से आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। इसे आप खाना में तो सेवन करें हीं वहीँ आप इसे स्नैक्स `के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होने की वजह से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा में भरपूर होती है। कैलोरी की कम मात्रा होने की वजह से ये वजन को नियंत्रण में रखने में भी आपकी मदद कर सकता है।

बोन हेल्थ के लिए होता है फायदेमंद
आपको बताते चलें कि रेड राइस कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक बहुत अच्छा सोर्स होता है जो हड्डियों के सेहत के लिए उत्कृष्ट माना जाता है। मैग्नीशियम और कैल्शियम ये दोनों तत्व हड्डियों के निर्माण के लिए एक अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं इनके रोजाना सेवन से हड्डियों की बीमारी जैसे कि गठिया रोग या ऑस्टियोपोरोसिस भी दूर हो जाता है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार भी इस बात का जिक्र किया गया है कि रेड राइस के नियमित सेवन से जोड़ों की समस्या से बच के रहा जा सकता है।

अस्थमा की समस्या को दूर करने के लिए
यदि आप भी अस्थमा के जैसी गंभीर समस्या से ग्रसित हैं तो ऐसे में लाल चावल आपको ढेरों मदद कर सकता है। आपको बताते चलें कि रेड राइस में मैग्नेशियम की मात्रा भरपूर होती है। वहीं यदि आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो इससे काफी हद तक ऑक्सीजन के सर्कुलेशन में भी सुधार आता है। ऑक्सीजन यदि भरपूर मात्रा में शरीर को मिलता है तो ये अस्थमा की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं साथ ही साथ ये स्वास से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर तो करता ही है वहीं फेफड़ों की सेहत के लिए भी ये अच्छा होता है।

वेट कंट्रोल
यदि आप भी अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में रेड राइस आपको लाभ पंहुचा सकता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है इसलिए आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। वहीं इसके सेवन से आप लंबे समय तक खुद को एनर्जेटिक बना के भी रख सकते हैं। रेड राइस के सेवन से शरीर से ढेरों बीमारियां दूर हो जाती हैं वहीं ये पाचन तंत्र को भी मजबूत बना के रखता है। माना जाता है कि चावल के सेवन से आपका वेट बढ़ सकता है। वहीं यदि आप रेड राइस को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो ये वेट कम रखने में तो मदद करता है वहीं बीमारियां भी शरीर से दूर होती जाती हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करके रखने में होता है मददगार
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और इसको कंट्रोल करके रखना चाहते हैं तो ऐसे में रेड राइस आपकी मदद कर सकता है। रेड राइस अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इसे बढ़ने नहीं देता है वहीं आपको बताते चलें कि इसमें बहुत ही कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसका मतलब है कि इसका रोजाना सेवन डायबिटीज को कंट्रोल में करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को आमतौर पर रेड राइस के सेवन को अवॉयड करना चाहिए। ताकि शरीर भी स्वस्थ रहे और डायबिटीज भी कंट्रोल में रहे।