
Health Benefits of Rock Sugar Mishri Ke Fayde
मुंह में जाते ही मिठास घोलने वाली मिश्री पूजा-पाठ से लेकर रसोई घर में भी इस्तेमाल की जाती है। कई लोग दूध के अलावा मीठे पकवानों में भी शक्कर की जगह मिश्री का ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। स्वाद में बेहतर होने के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी मिश्री काफी फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में भी कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मिश्री का इस्तेमाल किया जाता है। आप मिश्री का सेवन गर्म दूध में मिलाकर या फिर खाने के बाद सौंफ के साथ कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि 1 दिन में कम से कम 5-10 ग्राम मिश्री का ही सेवन करें। तो आइए जानते हैं मिश्री से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में...
1. आंखों की रोशनी बेहतर बनाए
मिश्री का सेवन आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। आप भोजन के पश्चात नियमित रूप से मिश्री और थोड़ी सी सौंफ का मिश्रण खा सकते हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होने के साथ ही मोतियाबिंद जैसी समस्या में भी फायदा पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: गुणों से युक्त रेड बीन सूप पीने के फायदे...
2. एनीमिया की समस्या में राहत
जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। जिससे व्यक्ति को काफी थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए मिश्री का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि मिश्री के सेवन से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
3. सर्दी-जुकाम में आराम दे
सर्दी-जुकाम की समस्या में थोड़ी सी मिश्री मुंह में रखकर चूसने से काफी आराम मिलता है और छाती की जकड़न भी दूर होती है। आप चाहें तो मिश्री को घर पर ही बड़ी आसानी से समान मात्रा में फिटकरी और शक्कर लेकर तैयार कर सकते हैं।
4. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए
आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए भी मिश्री खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मिश्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में मिश्री मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे मेमोरी पावर बढ़ने के साथ ही मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
Updated on:
06 Feb 2022 02:50 pm
Published on:
06 Feb 2022 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
