
नई दिल्ली। Super Food Dragon Fruit Health Benefits: अपने शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए हम फलों का सेवन करते हैं। आम, केला, सेब, अंगूर, अनार, पपीता आदि फलों के नाम और उनके स्वास्थ्य लाभ से तो हम परिचित हैं ही। परंतु आज हम ऐसे फल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके गुणों के साथ-साथ हम में से कई लोग उसके नाम और रंग-आकार से भी अनजान है। और वह फल है ड्रैगन फ्रूट। इसके नाम से शायद आपके जहन में किसी जंगली फल की तस्वीर आई होगी। लेकिन विश्वास कीजिए इस फल के कई फायदे जानने के बाद आप इसे जरूर खाएंगे। कुछ ही स्वास्थ्य लाभ हो और बीमारियों से उबरने के लिए आइए जानते हैं ड्रैगन फ्रूट की खूबियां:
1. ड्रैगन फ्रूट ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य में लाभदायक है बल्कि बालों के लिए इस फल का सेवन अच्छा माना जा सकता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट में फैटी एसिड भी होते हैं जो बालों की रूसी और अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकते हैं।
2. सांस लेने में दिक्कत देने वाली बीमारी अस्थमा लंबे समय तक चलती है। साथ ही इस बीमारी में खांसी और सीने में दबाव आदि की समस्या हो सकती है। ऐसा किसी दवा के गलत प्रभाव, एलर्जी या अनुवांशिकता के कारण भी हो सकता है। एक शोध के अनुसार इस फल के नियमित सेवन से अस्थमा और खांसी की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलती इससे आराम पाने में ड्रैगन फ्रूट का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
3. इस फल को खाने के अलावा आर्गेनिक फेस पैक बनाने में भी ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। रूखी त्वचा को नमी पहुंचाकर उसे चमकदार बनाने के लिए ड्रैगन फ्रूट में विटामिन B3 पाया जाता है। इसके अलावा त्वचा की अन्य समस्याओं जैसे एग्जिमा और सोरायसिस से राहत दिलाने में भी ड्रैगन फ्रूट मैं मौजूद फैटी एसिड काम आ सकते हैं।
4. रोगों से लड़ने के लिए हमारी प्रतिरोधक क्षमता का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए भी ड्रैगन फ्रूट का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में मौजूद विटामिन-सी हमारे शरीर में कई रोगों से लड़ने और संक्रमण को कम करने में कारगर है।
5. डेंगू के इलाज के लिए भी ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि ड्रैगन फ्रूट के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल जैसी विशेषताएं होती हैं, जो डेंगू के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकती हैं। और क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी होता है इसलिए यह बीमारियों से जल्दी उबरने में मदद करता है।
Updated on:
17 Sept 2021 07:06 pm
Published on:
17 Sept 2021 07:04 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
