7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

White Onion Benefits: सफेद प्याज से सेहत को मिलते है अनगिनत फायदे, इम्यूनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है सहायक

White Onion Benefits: सफेद प्याज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सफेद प्याज कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
White Onion Benefits: सफेद प्याज से सेहत को मिलते है अनगिनत फायदे, इम्यूनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है सहायक

Health benefits of White Onion Safed Pyaz khane ke fayde

White Onion Benefits: सफेद प्याज का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सफेद प्याज में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स, सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सफेद प्याज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ये कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सफेद प्याज का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सफेद प्याज के फायदे

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद प्याज में सेलेनियम मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने इम्यूनिटी मजबूत होती है।
यह भी पढ़े: नीम के जूस में छिपे हैं कई औषधीय गुणों के राज, इंफेक्शन से बचाने में होता है सहायक

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद प्याज में विटामिन सी और कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हड्डियों के दर्द को कम करने में फायदेमंद होते है।

3. पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद प्याज में फाइबर और प्रीबायोटिक्स के गुण पाए जाते हैं, जो पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: दलिया ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है मददगार, जानें इसके कमाल के फायदे

4. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद प्याज में पाए जाने वाले कुछ कंपाउंड जैसे क्वेर्सिटिन और सल्फर में एंटी डायबिटिक प्रभाव होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सफेद प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।