
Hair Tips
शरीर में पोषण की कमी, अत्यधिक तनाव सहित अन्य कारणों से आपके बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
बालों को झड़ने से बचाने, समय से पहले सफेद होने से रोकने, रूखे और बेजान बालों को शाइनी और मजबूत बनाने के लिए आप यह घरेलू उपाय अपनाएं।
नारियल का तेल-
नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप रोज सोने से पहले अपने बालों में नारियल के तेल से मसाज करें। इसके बाद सुबह उठकर सिर को धो लें। इस उपाय से आपके सफेद बालों की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी और आपके बाल भी प्राकृतिक काले नजर आएंगे।
शहद और अदरक-
अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आप एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक को मिलाकर खाएं। इसका सेवन रोजाना करने से आपको बहुत फायदा होगा।
यह भी पढ़ें -
आंवला का सेवन करें-
आंवला आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आप आधा लीटर पानी में दो चम्मच आंवला पाउडर और दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर शैंपू की तरह उपयोग करें। इससे आपके बाल मजबूत और शायनी भी होंगे और बालों को पर्याप्त पोषक तत्व मिलने से वह सफेद होने से रुकेंगे।
यह भी पढ़ें -
आम का उपयोग-
आम भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम खाने से हमारा तनाव भी दूर होता है और इसका हेयर पैक भी आप उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दो कच्चे आम, आम की कुछ पत्तियां और हेयर आयल लें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें और अपने नहाने से करीब आधा घण्टा पहले लगाएं।
यह भी पढ़ें -
प्याज का हेयर मास्क -
बालों को मजबूत घने और झड़ने से बचाने के लिए प्याज बहुत फायदेमंद होता है। आप एक प्याज की पीसकर बालों में लगाएं या प्याज का रस निकालकर अपने बालों पर स्प्रे कर सकते हैं।जिससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और वे काले होंगे।
यह भी पढ़ें -
गाजर-
गाजर का उपयोग बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप कुछ गाजर को मिक्सर में पीस लें और इस के जूस को अलग कर दें और पल्प को अलग कर दें। इस जूस को रोजाना सुबह उठकर पीने से आपके बाल नेचुरल रूप से काले और घने हो जाएंगे।
Published on:
22 Aug 2021 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
