3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूजन कम करने में जानिए तुलसी से लेकर अलसी और जीरा तक के अचूक फायदे

Effective Home Remedies For Swelling: शरीर में सूजन कई वजहों से होती है, लेकिन यहां आपको शरीर के प्रत्येक अंग की सूजन को खत्म करने के वो घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी दवा से ज्यादा बेहतर काम करते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 08, 2022

Causes of swelling in the body

Causes of swelling in the body

शरीर में सूजन किसी असामान्यता या बीमारी का संकेत होता है, तो सबसे पहले तो उस बीमारी का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बीमारी के साथ बढ़ चुकी सूजन को कम करने में कुछ घरेलू नुस्खे बहुत मददगार साबित होते हैं।
सूजन कहीं भी हो सकती है। ये पूरे शरीर में भी होती है और कई बार पैर और चेहरे पर भी होती है। सूजन अपने आपमें कोई बीमारी नहीं है, लेकिन ये किसी न किसी बीमारी का संकेत जरूर होती है। तो चलिए जानते हैं है वो कौन सी चीजें हैं जिनसे सूजन खत्म करने में मदद मिलती है, लेकिन याद रहे कि सूजन लगातार शरीर में बनी रहे तो इसे डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।

सूजन क्यों होती है
शरीर में सूजन होने के कई कारण होतें। थायरॉयड, शुगर और किडनी की समस्या में सूजन शरीर में होती है। कई बार दवाओं के कारण भी ऐसा होता है। वाटर रिटेंशन के कई कारण होते हैं। हार्मोनल इम्बैलेंस और स्टेरॉयडयुक्त दवाओं के सेवन की वजह से सूजन की समस्या होती है। वहीं, पीरियड्स के एक सप्ताह पहले भी सूजन पेट में आ जाती है। कुछ सूजन अस्थाई होते हैं वहीं, कुछ सूजन शरीर में बने रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन सूजन से मुक्ति के उपाय किए जाएं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे किचन में ही कई ऐसी होम रेमेडीज मौजूद हैं जो सूजन को कम करने में सहायक होती हैं।

सूजन को दूर करने के ये है अचूक घरेलू उपाय
तुलसी- तुलसी की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन करने से शरीर की सूजन को दूर करने में मदद मिल सकती है।
हल्दी- हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटी-बायोटिक से भरी होती है। सूजन को दूर करने के लिए हल्दी को डाइट में शामिल करना चाहिए। हल्दी वाला दूध या हल्दी का पानी पीना फायदेमंद होता है।
जीरा- जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में पीसकर दिन में तीन बार एक चम्मच खाने से सूजन को दूर किया जा सकता है।

ग्रीन टी- ग्रीन को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. ग्रीन टी और शहद के सेवन से सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है।
अलसी के बीज-अलसी के बीज भी सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Story Loader