
Healthy Hair Tips
पोषक तत्वों का अभाव, कमजोरी, तनाव आदि कारणों से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। जिससे आपकी सुंदरता भी प्रभावित होती है। समय से पहले बाल सफेद होने पर आपको विभिन्न प्रकार के कलर का उपयोग भी करना पड़ता है। जो सेहत के लिए भी फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में आप अपने बालों का प्राकृतिक रंग बचाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
दरअसल, हर कोई यही चाहता है कि उनके बाल हमेशा काले और घने रहे। लेकिन समय के साथ बालों के रंग और संख्या में भी कमी होती है। क्योंकि शरीर में बनने वाला मेलनिन बनना बंद हो जाता है। इस कारण बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। अगर आपके बालों में भी इसी प्रकार की समस्या आ रही है। तो आप भी कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
आंवले का उपयोग करें -
बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए आप आंवला और गुड़हल के फूलों का उपयोग करें। आप आंवला, गुड़हल और तिल तीनों को मिलाकर मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें नारियल के तेल की कुछ बूंदें डालकर बालों की जड़ों में मसाज करें। ऐसा कुछ ही दिन करने से आपको बालों में काफी आराम दिखेगा। बालों का झड़ना भी बंद होगा और सफेद भी कम होने लगेंगे।
प्याज का रस लगाएं-
प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप प्याज के छोटे टुकड़े कर कर उसे मिक्सर में पीस लें और उसे एक कपड़े में डालकर निचोड़े।जिससे उसका रस निकल जाएगा। इसे बालों की जड़ों में लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से आपको बालों का झड़ना बंद होगा और बाल सफेद होने से बचेंगे।
मेहंदी का उपयोग करें -
बालों का प्राकृतिक कलर बनाए रखने के लिए आप मेहंदी और मेथी को मिलाकर पीस लें और इसमें उपयुक्त पानी डालकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसमें बटर मिल्क और नारियल का तेल मिला ले। इस मिश्रण को बालों में लगा कर अच्छे से मसाज करने से बहुत फायदा होगा।
पौष्टिक आहार का सेवन करें-
बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ पौष्टिक आहार का भी सेवन करना होगा। जिससे आपके बाल समय से पहले सफेद नहीं हो और घने व मजबूत रहे। इसलिए अपने आहार में पौष्टिकता का ध्यान रखें। किसी भी कलर वाले तेल को लगाने की अपेक्षा नारियल तेल या बादाम का तेल लगाएं। जिससे बहुत फायदा होगा।
Published on:
07 Aug 2021 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
