30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tulsi ka kadha : तुलसी का काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद, दूर रहेगी कई बीमारियां

Tulsi ka kadha : तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इसका काढ़ा बनाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं। तुलसी का काढ़ा आपको किस तरह फायदा पहुंचाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 6 Aug 2021, 8:11 PM IST

Tulsi Water

Tulsi Water

बारिश के मौसम में तुलसी का काढ़ा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग होता है। इसलिए तुलसी के काढ़े का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

दरअसल, बारिश के मौसम में विभिन्न प्रकार के संक्रमण का खतरा रहता है। छोटी मोटी कई बीमारियां और सर्दी जुकाम का भय बना रहता है।ऐसे में अगर आप अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग रखेंगे, तो आप सेहतमंद रह सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि यह आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग करता है और छोटी मोटी कई बीमारियों से आपको दूर रखता है। तो आइए जानते हैं। तुलसी का काढ़ा किस प्रकार आप घर में आसानी से बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 30 साल पार हो गई है उम्र तो आहार में शामिल करें यह फूडस।

ऐसे तैयार करें काढ़ा-

तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए आप एक बर्तन में पानी लें। इसमें तुलसी के पत्ते धोकर डालें। इसमें हल्दी का पाउडर , लौंग और दालचीनी का पाउडर डालें और करीब आधे घंटे तक इसे उबलने दें। जब यह पानी उबल कर आधा रह जाए। तब इसे आप छान सकते हैं और इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी और कई छोटी मोटी बीमारियां भी दूर हो जाएगी। इस काढ़े का सेवन आप चाहे तो चाय की तरह दिन से में दो से तीन बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन।

तुलसी के काढ़े का फायदा-

तुलसी के काढ़े का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी-जुकाम, गले में खराश आदि समस्या से राहत दिलाता है। डायबिटीज के रोगियों को भी तुलसीका काढ़ा पीना चाहिए।इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और नियमित तुलसी का काढ़ा पीने से शरीर के टॉक्सिंस भी बाहर निकलते हैं।

यह भी पढ़ें - यह बीमारियां है तो नहीं करें अमरूद का सेवन।

पाचन तंत्र होगा मजबूत -

तुलसी का काढ़ा पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है। हमारा पेट बराबर रहता है और छोटी मोटी बुखार, वायरल इन्फेक्शन से भी हमें बचाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।