5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health tips: जाने कितना मीठा खाना आपके लिए है सेहतमंद

यदी आप भी मीठे के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कितना मीठा खाना आपके शरीर के लिए सही होगा । यूं तो मीठा हम सबको पसंद होता है परंतु मीठे से कई तरह की समस्या होती है डायबिटीज ब्लड शुगर प्रॉब्लम। तो इन सारी समस्याओं से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप संतुलित मात्रा में मीठे का सेवन करें।

2 min read
Google source verification
जाने कितना मीठा खाना आपके लिए है सेहतमंद

how much sweet food is healthy

नई दिल्ली। मीठा हमारे भारतीय घरों में खुशियों का प्रतीक है । हम हर छोटी-बड़ी खुशियों में मीठा खाना और खिलाना पसंद करते हैं । दिवाली जैसे बड़े पर्व से लेकर किसी छोटे त्यौहार में भी हमारे घरों में मीठा जरूर बनता है । या बाजार से लाया जाता है। ऐसे में यहां मीठे के शौकीन और मीठे की ज्यादा मात्रा सेवन करने वाले लोगों की लंबी कतार है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आप सब को यह बताना चाह रहे हैं कि कितना मीठा खाना आपके शरीर के लिए सेहतमंद हो सकता है ।

एक मिठाई हर रोज
यदि आप एक मिठाई रात के खाने के बाद हर रोज खाते हैं । तो इससे आपके शरीर को किसी भी प्रकार का हानि नहीं होता है। इतना मीठा आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करता है।

हद से ज्यादा मिठाई
यदि आप रोज ज्यादा मिठाई खाने के शौकीन है। तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है ।खास करके यदि आपके द्वारा सेवन की जा रही मिठाई में चीनी की मात्रा ज्यादा है ।तो आप इसे कम से कम ही खाए।

घर पर बनी मिठाई
यदि आप मिठाई के इतने शौकीन हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने घर पर ही मिठाई बनाएं । क्योंकि घर पर बनाए गए मिठाई में चीनी की मात्रा आप हिसाब से डाल सकते हैं। परंतु बाजार की मिठाई में बहुत ज्यादा ही चीनी होता है जो आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।