10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diet Plan to Reduce Belly Fat: एक हफ्ते में पिघल जाएगी पेट की चर्बी, आज से फॉलो करें टाइमली ये डाइट प्लान

Belly Fat Diet Plan: दरअसल, वजन घटाने और खासकर पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको अपनी लाइफ के कई हिस्सों में बदलाव करने की जरूरत है। आज से हम डाइट (Belly Fat loss) के अलग अलग तरीके बताते रहेंगे।

2 min read
Google source verification
Belly Fat Diet Plan

Diet Plan to Lose Belly Fat: वजन घटाने (Weight loss) के लिए हर कोई अलग अलग उपाय निकालते हैं, डाइट, फास्टिंग, दवाएं, एक्सरसाइज कई तरह की चीजें अपनाते हैं, लेकिन आखिरकार हार जाते हैं। दरअसल, वजन घटाने के लिए आपको अपनी लाइफ के कई हिस्सों में बदलाव करने की जरूरत है। आज से हम डाइट (Belly Fat loss) के अलग अलग तरीके बताते रहेंगे।

पेट की तोंद अंदर करने के लिए डाइट (Weight Loss Diet) का अहम रोल होता है, ये हर किसी के लिए समान नहीं है और हर व्यक्ति की शरीर की जरूरतों के आधार पर अलग हो सकता है। ये है एक आम सा डाइट प्लान (Diet Plan) जिसे फॉलो करने से एक हफ्ते में आपकी चर्बी पिघल जाएगी।

वेट लॉस से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- Diabetes Effects Vaginitis: महिलाओं की वैजाइना से क्या है शरीर के शुगर लेवल का संबंध, जानें यहां

चर्बी घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम लें, जैसे रोटी, चावल, केक, ब्रेड,बिस्कुट इनमें काफी कार्ब्स होता है, जो पेट में जाकर जमा होता है, शर्करा युक्त ये खाद्य पदार्थ खाने पर अधिक मात्रा में ग्लूकोज रक्तप्रवाह में आ जाता है। इससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है।

तेल की चीजें, तली हुआ खाना, इनका सेवन कम करें, बटर, घी, इनमें भारी मात्रा में फैट है तो कोशिश करें कि इनका सेवन कम करें। वसा (तेल) में पका हुआ कोई भी खाद्य पदार्थ ट्रांस-फैट भोजन कहलाता है। ट्रांस फैट के अनियंत्रित सेवन से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। आपको इस खाने से एनर्जी नहीं मिलती है।

Note- कोई भी डाइट अपनने से पहले अपनी डाइटिशियन से सलाह जरूर लें