28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झड़ते बालों की समस्या को दूर करना है तो आज से ही शुरू करें आंवले का उपयोग

झड़ते बालों की समस्या को दूर करना है तो आज से ही शुरू करें आंवले का उपयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 May 2021, 9:31 PM IST

झड़ते बालों की समस्या को दूर करना है तो आज से ही शुरू करें आंवले का उपयोग

झड़ते बालों की समस्या को दूर करना है तो आज से ही शुरू करें आंवले का उपयोग

अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। तो घर बैठे ही कुछ घरेलू उपाय करें। इससे बालों के झड़ने की समस्या तो कम होगी। साथ ही आपके बाल मजबूत और घने भी हो जाएंगे। दरअसल, गर्मी के मौसम में अत्यधिक धूप, धूल और मिट्टी के कारण बाल प्रभावित होते हैं। ऐसे में पसीना आने पर वे और अधिक खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको इस मौसम में बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

हम आपको बताएंगे कि आप घर में किस प्रकार अपने बालों का ध्यान रखेंगे। इसके लिए आपको आंवले का उपयोग करना होगा। हम आपको आंवले का हेयर मास्क तैयार करने की विधि भी बताएंगे। ताकि आप अपने बालों पर लगाकर उन्हें पोषण दे सकें।

आपको बता दें कि आंवले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। इस कारण आप बालों के लिए आंवले का उपयोग करेंगे। तो यह बहुत फायदेमंद होगा। आंवले के हेयर पैक के लिए आपको 3 बड़े चम्मच आंवले का पाउडर, दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लेना है। अब आपको एक बर्तन में आंवले का पाउडर डालना है। इस पाउडर में एलोवेरा का जेल और नींबू का रस डालें। इन तीनों को अच्छे से मिला लें अब इस हेयर पैक को आप बालों की जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं। इस हेयर पैक को अपने बालों में आधे घंटे से अधिक समय लगा रहने दें। जब तक की वह अच्छे से सुख ना जाए। फिर इसको आप सादे पानी से धो सकते हैं। इस उपाय को आप सप्ताह में एक से दो बार कर सकते हैं। इससे आपके बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी और बाल मजबूत होकर घने होंगे।

बालों की ग्रोथ के लिए आप विटामिन सी का सेवन करें। यह गुण आपको आंवले में मिलेंगे। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं। तो आपको बालों में आंवला लगाना चाहिए। क्योंकि यह बालों को मजबूती प्रदान करता है और झड़ने से रोकता है। आंवले में आयरन होने के कारण यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है। गर्मी के मौसम में अगर आप आंवले का उपयोग करेंगे। तो यह आपके बालों को अधिक पोषण देगा। इसी के साथ आप आंवले में एलोवेरा जेल का उपयोग करते हैं। तो यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल