
दूध और गुड़। स्वस्थ शरीर के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासकर सर्दियों में जब गुड़ खाने के अपने फायदे है। गुड़ के आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस के गुण, वहीं दूध के कैल्शियम प्रोटीन और विटामिन ए के गुण मिलकर बेहद पौष्टिक पेय पदार्थ बन जाता है। दूध और गुड का मिक्सचर नया नहीं है। सालों से दूध में गुड़ मिलाकर पीया जा रहा है। दूध वाली चाय तो काफी हिट है। दोनों को मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और सबसे अहम बात पेट की सेहत भी सुधरी रहती है।

इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो पूरे शरीर के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है। डाइजेशन में सुधार भी होता है। कई लोगों को दूध पीने से गैस की समस्या बनी रहती है, ऐसे में यदि आप दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीएंगे तो गैस की समस्या से भी कुछ हद तक बचे रहेंगे।

अक्सर कई लोगों के शरीर में कमजोरी महसूस होती है। गुड़ और दूध दोनों ही शरीर को मजबूती देते हैं। सर्दी से जुड़ी बीमारियों से आराम मिलता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, तो सर्दी—जुकाम से भी राहत मिलती है। इससे बॉडी को गर्माहट मिलती है।

चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल न सिर्फ मोटापा, बल्कि डायबिटीज में आराम दिलाएगा। गुड़ खून भी बढ़ाता है, ऐसे में खूनी की कमी वाले लोगों दूध में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। एक नुकसान यह हो सकता है कि गुड़ से दस्त लग सकते हैं, ऐसे में यदि आपको गुड़ सूट नहीं करता तो ध्यान से पीएं। डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।