10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी सेहत के लिए रात में क्या खाएंं और क्या खाने से बचें, जानें

पिज्जा और पास्ते में डलने वाली चीजों में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इससे रात में पेट में दर्द हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

guest user

Dec 21, 2016

रात को अगर आप पिज्जा खाते हैं या कॉफी पीकर सोने की आदत है, तो फौरन इस आदत को बदल डालिए। रात को इस तरह की चीजें खाने से बचना चाहिए। क्योंकि न सिर्फ ये आपका हाजमा बिगाड़ती है बल्कि बीमारियां भी देती हैं। पिज्जा और पास्ते में डलने वाली चीजों में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इससे रात में पेट में दर्द हो सकता है।

सब्जियां :सब्जियों में फाइबर भी पाया जाता है जो पचने में समय लगाता है। रात में इनका सेवन करने से खाना समय से नहीं पचता जिस वजह से लोग सो नहीं पाते।

कैफीन :कई लोगों की आदत होती है कि वे रात में चाय या कॉफी पीकर सोते हैं। इनमें कैफीन पाई जाती है जिससे नींद पर असर पड़ता है।

मिर्च-मसाला :रात को मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से गैस और एसिडिटी की शिकायत रहती है। इस वजह से रात भर लोग परेशान रहते हैं और नींद नहीं आती।

संतरे का जूस :संतरे के जूस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो नींद पर प्रभाव डालता है। आप चाहें तो रात में पूरा फल जैसे सेब खा सकते हैं।

आइसक्रीम :आइसक्रीम में फैट और शुगर दोनों ही अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये पचने में समय लगाते हैं और मोटापा भी बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें

image