
नई दिल्ली कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि सर्दियों में सुबह क्या खाना चाहिए ठंड के मौसम में खाली पेट क्या खाएं क्या आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं अगर हां तो आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में दिन की शुरुआत किन चीजों से करना जो आप की सेहत के लिए फायदेमंंद हो | एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में हमें दिन की शुरुआत ऐसी चीजों से करनी चाहिए जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। वहीं जो आपके शरीर को गर्म रखता हो। ऐसा करने से आप इन दिनों होने वाली वारयल समस्याओं से बच सकेंगे। साथ ही आपको सर्दियों में बार-बार खाने की क्रेविंग भी कम होगी।
ठंड के मौसम में खाली पेट खाएं ये फूड्स
1. आंवला का करें सेवन
ठंड में खाली पेट आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार हो सकता है। यह सिट्रिक एसिड से भरपूर फल है जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। कई लोग आंवला जूस, चटनी या फिर मुरब्बा बनाकर सर्दियों में इसका सेवन करते हैं।
2. पंजीरी लड्डू
सर्दियों में पंजीरी के लड्डू काफी ज्यादा खाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने और कोल्ड फ्लू से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। आटे और घी से तैयार यह लड्डू आपके शरीर को काफी समय तक गर्म रखता है। साथ ही इससे बार-बार खाने की इच्छा भी कम होती है। अगर आप चाहे तो रोजाना सुबह 1 लड्डू का सेवन कर सकते हैं। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें।
3. घी से बनी चीजें
सर्दियों में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपके शरीर को गर्म रखता है। घी भी उन्हीं आहार में से एक है, जिसका सेवन आप सर्दियों में कर सकते हैं। खासतौर पर घी से तैयार चीजें जैसे- घी और आटे का हलुआ, ली से तैयार लड्डू इत्यादि। सुबह दूध के साथ आप इसका सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को तुरंत गर्मी और उर्जा मिलती है।
4. दलिया
सर्दियों में सुबह दलिया भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। वहीं यह फाइबर से भरपूर होता है जो लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करती है। साथ ही यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार हो सकता है। सर्दियों में आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आप दलिया का सेवन नाश्ते के रूप में कर सकते हैं।
5. भीगे हुए बादाम
सुबह खाली पेट आप भीगे बादाम का सेवन कर सकते हैं। भीगे बादाम में विटामिन ई मैंगनीज फाइबरन प्रोटीन ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हैं। हालांकि ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट बादाम के छिलके को हटाकर ही इसका सेवन करेँ। दरअसल, इसके छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है। इसलिए सुबह हमेशा छिलकर ही बादाम का सेवन करें।
Published on:
09 Nov 2021 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
