
miss universe 2021 harnaaz sandhu fitness secret
नई दिल्ली : 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत के नाम करने वाली चंडीगढ़ की हरनाज संधू खुद को फिट रखने के लिए इंटेंस वर्कआउट का सहारा लेती हैं। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू शेप में रहने के लिए स्पेशल फिटनेस रूटीन को फॉलो करती हैं. हरनाज नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं और जिम को बिल्कुल भी मिस नहीं करतीं। हरनाज संधू का मिस यूनिवर्स बनना कोई आसान काम नहीं है लेकिन इसके लिए आपको शारीरिक मानसिक और आईक्यू लेवल पर काफी मजबूत होना होगा। हरनाज संधू इन सभी चीजों को योग और एक्सरसाइज की मदद से मजबूत रखती हैं। आइए जानते हैं कि मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू खुद को फिट रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करती हैं।
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का वर्कआउट रुटीन
1.स्ट्रेचिंग
हरनाज संधू वर्कआउट शुरू करने से पहले सबसे पहले स्ट्रेचिंग करती हैं। जिससे शरीर इंटेंस वर्कआउट के लिए खुद को तैयार करता है और चोट लगने का खतरा भी कम होता है। स्ट्रेचिंग में वो नेक स्ट्रेच, शोल्डर रोल व लेग रेज जैसी एक्सरसाइज करती हैं।
2.बैटल रोप एक्सरसाइज
अपने फुल बॉडी वर्कआउट के लिए वो बैटल रोप एक्सरसाइज भी करती हैं। यह एक्सरसाइज पूरे शरीर का फैट बर्न करने में काफी सहायक होता है। इस एक्सरसाइज से कंधों और हाथों में मजबूती आती है।
3.ट्रेडमिल
एक्सरसाइजहरनाज जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ना भी पसंद करती हैं. ट्रेडमिन पर दौड़ने के कई फायदे मिलते हैं। इससे फुल बॉडी एक्सरसाइज होता है। इसे आप घर पर भी आसानी से कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज हेल्दी वेट मेंटेन करने और मसल्स स्ट्रॉन्ग करने में भी काफी फायदेमंद है। यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो आपके हार्ट को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है।
4.टायर स्लैम एक्सरसाइज
अपने पेट के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए हरनाज संधू टायर स्लैम एक्सरसाइज भी करती हैं। यह एक्सरसाइज स्लेज हैमर वर्कआउट का हिस्सा है। इस एक्सरसाइज से वे खुद को मानसिक रूप से भी मजबूत महसूस करती हैं।
5.लंजेस
हरनाज संधू खुद को फिट रखने के लिए लंजेस भी अपने एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करती हैं जिससे बॉडी बैलेंस बनाने में मदद मिलती है । इससे पैर हैमस्ट्रिंग और ग्लूट के मसल्स मजबूत होते हैं।
6. योग
हरनाज संधू रोजाना योग और मेडिटेशनकरती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में कई तरह के योग शामिल है। इस बात की जानकारी आपको उनके इंस्टाग्राम के इस वीडियो को देखकर लग जाएगा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा योग और मेडिटेशन मुझे और मेरी चेतना के साथ एकीकृत करने में मदद करता है और मुझे अपने परिवेश के साथ एक बहुत गहरे तरीके से संबंध बनाने में मदद करता है।
7. स्विमिंग
एक और एक्सरसाइज जो हरनाज संधू फिट रहने के लिए करना पसंद करती है, वह स्विमिंग है। मिस यूनिवर्स 2021 के शरीर को स्विमिंग करने से आराम मिलता है और उनके भीतर का कायाकल्प होता है।
8. स्लेज हैमर वर्कआउट या टायर स्लैम
टायर स्लैम एक्सरसाइज स्लेज हैमर वर्कआउट का एक हिस्सा है जो ताकत बढ़ाने में मदद करता है। यह आपके पेट की मसल्स को मजबूत करता है और मानसिक शक्ति को भी बढ़ाता है।
जी हां, हरनाज संधू एक फिटनेस फ्रीक हैं। वह शेप में रहने के लिए स्पेशल फिटनेस रूटीन को फॉलो करती हैं। वह नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। हरनाज जिम को बिल्कुल भी मिस नहीं करती हैं।
Updated on:
26 Dec 2021 08:04 pm
Published on:
26 Dec 2021 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
