3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारवाड़ समारोह 2017: संस्कृति, सभ्यता और अपणायत से सराबोर हुई सूर्यनगरी

संस्कृति, सभ्यता और अपणायत से सराबोर हुई सूर्यनगरी

3 min read
Google source verification
glimpses of Marwar festival 2017

जोधपुर जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय मारवाड़ फेस्टिवल का बुधवार को भोर की पहली किरण के साथ सूर्य आराधना से आगाज हुआ।

glimpses of Marwar festival 2017

भीतरी शहर में हेरिटेज वॉक और उम्मेद राजकीय स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सूर्यनगरी में बाहर से आए देसी-विदेशी सैलानी शहर की संस्कृति, सभ्यता और अपणायत के कायल हो उठे।

glimpses of Marwar festival 2017

मेहरानगढ़ दुर्ग के जयपोल के सामने प्रात: 6 बजे महापौर घनश्याम ओझा, जिला कलक्टर रविकुमार सुरपुर,

glimpses of Marwar festival 2017

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप के गावंडे, नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा, आईएएस डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, आईपीएस पूजा यादव,

glimpses of Marwar festival 2017

अतिरिक्त जिला कलक्टर मानाराम पटेल, एडीएम-सिटी सीमा कविया, एडीएम महिपाल भारद्वाज, कुशल कोठारी, पर्यटन के उप निदेशक भानूप्रताप सहित विभिन्न अधिकारी,

glimpses of Marwar festival 2017

कर्मचारी, रोटरी क्लब जोधपुर पद्मिनि, औद्योगिक जगत, स्वयंसेवी संस्थाएं, लघु उद्योग भारती की महिलाएं, पर्यटक गाइड, टूर अॅापरेटर्स, मेहरानगढ म्युजियम ट्रस्ट के पदाधिकारी, चौपासनी स्कूल के केसरिया साफ ा पहने विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, स्पोट्र्स, रोबिनहुड आर्मी गु्रप,

glimpses of Marwar festival 2017

लोक कलाकार, शहर के पुरुषों व महिलाओं ने रंग-बिरंगे साफे बांधकर अर्चना व सूर्य आराधना से मारवाड़ फेस्टिवल का आगाज किया।

glimpses of Marwar festival 2017

सूर्य आराधना के बाद सभी मेहरानगढ के अंदर से होकर हेरिटेज वॉक के लिए निकले।

glimpses of Marwar festival 2017

फतेहपोल, रानीसर, चंाद बावड़ी, भण्डारियों की पोल, गूंदी मोहल्ला, नवचौकिया,

glimpses of Marwar festival 2017

सीताराम मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, जूनी धान मंडी, आडा बाजार होकर गंगश्यामजी मंदिर में दर्शन के बाद

glimpses of Marwar festival 2017

सर्राफ ा बाजार, मिर्ची बाजार, चूड़ी बाजार, आदेश्वर जिनालय, कुंजबिहारी मंदिर, कटला बाजार होते हुए शहर की पतली गलियों से होकर घंटाघर तक हेरिटेज वॉक हुई।

glimpses of Marwar festival 2017

हेरिटेल वॉक में इन तंग गलियों को कई लोगों ने पहली बार देखा।

glimpses of Marwar festival 2017

दलपतसिंह भाटी, शक्तिसिंह खाखड़की, मदनलाल जंागिड़ व राजेन्द्र सिंह ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को

glimpses of Marwar festival 2017

ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व, स्थलों, हवेलियों, बावडिय़ों व तालाबों के बारे में जानकारी दी।