
Neck Pain Sleeping Posture (Photo- gemini ai)
Neck Pain Sleeping Posture: आजकल ज्यादातर लोग अपनी बॉडी पोश्चर पर ध्यान देते हैं, ऑफिस में कैसे बैठते हैं, जिम में कैसे एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन एक बड़ी गलती हम सब करते हैं, जिस पर ध्यान ही नहीं देते, सोते समय की पोश्चर। मुंबई के ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट Dr Manan Vora के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की गर्दन का दर्द (neck pain) जिम या काम से नहीं, बल्कि गलत तरीके से सोने की वजह से होता है।
हम रोज 6-8 घंटे सोते हैं। इस दौरान हमारी बॉडी पूरी तरह रिलैक्स होनी चाहिए, ताकि मसल्स और हड्डियों को आराम मिले।
लेकिन अगर सिर और गर्दन को सही सपोर्ट नहीं मिलता, तो यही समय शरीर के लिए नुकसानदायक बन जाता है। डॉ. वोरा बताते हैं कि दिनभर आपकी पोश्चर चाहे कितनी भी सही हो, लेकिन अगर रात में गर्दन गलत पोजीशन में रहती है, तो धीरे-धीरे दर्द और दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
अक्सर लोग किसी भी तकिये का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो गर्दन के लिए सही नहीं होता। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं:
डॉ. वोरा के अनुसार, सोते समय गर्दन न्यूट्रल पोजीशन में होनी चाहिए। मतलब न ज्यादा आगे झुकी हो और न पीछे गिरी हो। इसके लिए सही तकिया बहुत जरूरी है, जो गर्दन को सही सपोर्ट दे सके। डॉ. वोरा एक खास तरह के cervical pillow की सलाह देते हैं, जिसे contour pillow कहा जाता है। ये तकिया गर्दन के शेप के हिसाब से डिजाइन किया जाता है, जिससे सोते समय सही सपोर्ट मिलता है। उनका कहना है कि कई बार दवाइयों या थेरेपी से ज्यादा फायदा सिर्फ सही तकिया इस्तेमाल करने से मिल सकता है। डॉ. वोरा का कहना है कि अगर आप रोज 7-8 घंटे गलत पोश्चर में सो रहे हैं, तो आप धीरे-धीरे खुद ही अपनी समस्या बढ़ा रहे हैं।
Published on:
20 Mar 2026 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
