12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिसर्च : सावधान, आपका बच्चा भी ज्यादा जंकफूड तो नहीं खाता

जंकफूड खाने का चलन तेजी से बढ रहा है। इससे बच्चों में मोटापा सहित कई तरह की बीमारियों से परिचित हैं, लेकिन हाल ही रिसर्च से साबित हो चुका है कि इससे और भी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
junk food

रिसर्च : सावधान, आपका बच्चा भी ज्यादा जंकफूड तो नहीं खाता

जंक फूड के ज्यादा प्रयोग से बच्चों में फूड एलर्जी का खतरा ज्यादा होता है। उनकी याद्दाश्त में भी कमी आती है। यूनिवर्सिटी ऑफ नेपल्स फेडरिक (इटली) में 6 से 12 साल की उम्र के 61 बच्चों पर यह अध्ययन किया गया। ज्यादा प्रयोग से एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स की मात्रा बढ़ जाती है। इससे तीन तरह की एलर्जी होती है। पहला फूड एलर्जी, दूसरी सांस संबंधी व तीसरा हैल्थ रिकवरी में देरी होती है। माइक्रोवेव में बने फूड, बारबेक्यू, ज्यादा नमक, चीनी युक्त फूड एलर्जी के लिए जिम्मेदार पाए गए।
एक्सपर्ट कमेंट
जंकफूड में पिजर्वेटिव और कई तरह के साल्ट होते हैं। शरीर में अधिकता होने पर यह एलर्जी को बढ़ाते हैं। ज्यादा खाने वालों में अस्थमा, एग्जिमा, खुजली व आंखों से पानी आने की समस्याएं होती हैं। इससे बचने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त फल व सब्जियां खानी चाहिए। इसके अलावा इसका दुष्प्रभाव पाचन और फिटनेस पर पडता है। ज्यादा खाने वाले बच्चों में मोटापा तेजी से बढता है।
एक्सपर्ट : डॉ. विशाल गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल