स्वास्थ्य

Breakfast :सुबह का नाश्ता नहीं करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Breakfast : सुबह का नाश्ता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप उससे छोड़ रहे हैं। तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं सुबह का नाश्ता स्किप करने के कारण क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

2 min read
Jul 19, 2021
Breakfast

सुबह का पहला आहार ब्रेकफास्ट होता है। जिससे आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और कई पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आप इसे छोड़ रहे हैं। तो यह काफी नुकसान कर रहे हैं। कुछ लोग डाइटिंग, सुबह काम पर जल्दी जाने आदि कारणों से सुबह का Breakfast छोड़ देते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

दरअसल, रात के खाने के बाद सुबह के खाने के बीच काफी अंतराल हो जाता है। इस अंतराल के बीच में सुबह उठने के कुछ देर बाद नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट खाली नहीं रहता है। लेकिन कुछ लोग विभिन्न कारणों से सुबह का नाश्ता भी छोड़ देते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक नहीं है। सुबह का नाश्ता नहीं करने से यह नुकसान होते हैं।

पोषक तत्वों की कमी-

अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ रहे हैं। तो यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी कर सकता है। क्योंकि यह सुबह उठने के बाद पहला आहार होता है और रात के खाने के करीब 7 से 8 घंटे बाद आप इसे लेते हैं। ऐसे में अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

मेटाबॉलिज्म स्लो -

सुबह का नाश्ता नहीं करने से आपका मेटाबॉलिज्म पर भी विपरीत असर पड़ता है। इसके कारण आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिससे कैलोरी भी कम बर्न होती है।

इम्यूनिटी भी कमजोर-

रात के भोजन के बाद सुबह के नाश्ते के बीच काफी अंतराल हो जाता है। अगर आप इसे भी छोड़ देते हैं। तो यह आपकी इम्युनिटी पर असर करता है। आपको एनर्जी नहीं मिलती है। इस कारण आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान करता है और इम्युनिटी भी कमजोर होती है। इसलिए ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए।

बढ़ सकती है क्रेविंग-

नाश्ता नहीं करने से आप की जंक फूड के लिए क्रेविंग बढ़ सकती है। इसलिए नाश्ता जरूर करें।नाश्ता करने का अगर वक्त नहीं है। तो सेब या अन्य कोई फल खा लें।

मोटापा बढ़ाएगा -

अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। तो दोपहर में अधिक भोजन करेंगे। इस कारण से आपका वजन बढ़ेगा। इसलिए आप सुबह का नाश्ता जरूर करें।

Published on:
19 Jul 2021 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर