बरसात का मौसम शुरू होते ही चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिल जाती है। लेकिन इस मौसम में मच्छरों की भरमार हो जाती है। इसलिए मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां घर कर लेती है। इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। क्योंकि बच्चे बाहर भी खेलने जाते हैं और वे बीमार ना हो, इसलिए कुछ आसान टिप्स अपनाना जरूरी होता है।