28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Walking Benefits :- रोज पैदल चलने से नहीं होंगे पांव कमजोर, जाने क्या है कारण

Walking Benefits :- रोजाना पैदल चलना हमारे शरीर और पैरों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप लंबे समय तक अपने पैरों पर चलना चाहते हैं। तो रोजाना अभी से पैदल चलना शुरू कर दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Jun 2021, 11:35 AM IST

Walking Benefits

Walking Benefits

रोजाना पैदल चलने से मांसपेशियों को बल मिलता है और वह मजबूत होती है। अगर आप लंबे समय तक चलना फिरना बंद कर देते हैं। तो इसका असर आपके पैरों पर पड़ता है। पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और फिर आपको थोड़ा बहुत भी चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना Walking करें । इससे आपका शरीर भी फिट रहेगा और आपके पैर भी मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें - चेहरे और फोर्थ पर जमा गंदगी को हटाने के लिए घर में करें यह उपाय।

इसलिए जरूरी है चलना-

जानकारी के अनुसार हमारे शरीर में 50% हडिडयां और 50% मांसपेशियां होती है। अगर हम नहीं चलते हैं, तो मांसपेशियां भी सुस्त हो जाती है और उनमें ताकत नहीं बचती है। इस कारण कुछ समय बाद आप चलना चाहते हैं। तो भी आप चल नहीं पाते हैं, या थोड़ी बहुत दूर चलने में ही थक जाते हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि रोजाना चलें। अगर आप दिन भर नहीं चल पाते हैं। तो कम से कम सुबह या शाम को करीब आधा घंटा टहलने के लिए जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है सूर्य नमस्कार।

पैरों की मजबूती जरूरी-

हमारे पूरे शरीर का वजन पैरों पर होता है। अगर पैर मजबूत होंगे। तो हम आसानी से अपने शरीर का वजन भी सहन कर पाएंगे और अगर पैर मजबूत नहीं होंगे तो हमें अपने पैरों पर ही खड़ा होना मुश्किल होगा। इसलिए जरूरी है कि पैरों की एक्सरसाइज हो। क्योंकि पैर की मांसपेशियां मजबूत रहेगी। तो हमारे पैर भी मजबूत रहेंगे। असल बात तो यह है कि बुढ़ापा भी पैरों से शुरू होकर ऊपर की ओर बढ़ता है, इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना पैदल जरूर चलें।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाएं गाजर, ककड़ी और यह फूड्स।

कैल्शियम का सेवन करें-

हमें अपने पैर और शरीर को मजबूत रखने के लिए चलना तो चाहिए। इसी के साथ कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन भी करना चाहिए। हम अपने आहार में दूध को शामिल करें। रोजाना एक गिलास दूध पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।

यह भी पढ़ें - अनजाने में हो रही इन गलतियों से कमजोर होती है इम्यूनिटी।

आधा घंटा जरूर चले-

चाहे शरीर के लिए आप अन्य एक्सरसाइज करें या ना करें। लेकिन पैरों की मजबूती के लिए कम से कम आधा घंटा या 40 मिनट जरूर पैदल चले। इससे आपके पैरों की मांसपेशियों को बल मिलेगा ,और वह आपको लंबे समय तक चलने के लिए शक्ति प्रदान करेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल