6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Strong bones : हड्डियों के लिए कैल्शियम ही नहीं यह पोषक तत्व भी है बहुत जरूरी

Strong bones : हड्डियां मजबूत रखने के लिए लोग कैल्शियम युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। लेकिन इसी के साथ अन्य पोषक तत्व भी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

2 min read
Google source verification
Strong Bones Tips

Strong Bones Tips

हड्डियां हमारे शरीर का आधार होती है। अगर हड्डियां मजबूत रहेंगी तो हम भी मजबूती से खड़े हो सकेंगे। वहीं हमारी हड्डियां कमजोर रही तो हम भी कमजोर हो जाएंगे। इसलिए हमें हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम के साथ उन पोषक तत्व को भी ग्रहण करना चाहिए, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें - सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह उठकर करें यह काम।

दरअसल, लोग यही मानते हैं कि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की ही जरूरत होती है। लेकिन इसके लिए कई अन्य पोषक तत्व भी जरूरी होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं। इसके लिए आप इनका सेवन भी करें। क्योंकि कैल्शियम और विटामिन डी के अलावा कई ऐसे विटामिंस और मिनरल्स है। जो उम्र बढ़ने के साथ आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। जिससे मैग्निशियम, जिंक, omega-3, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी भी जरूरी होते हैं। वैसे तो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट को अधिक महत्व दिया जाता है। लेकिन आप इनके साथ अन्य पोषक प्रदार्थों का भी सेवन करें। जिससे आपके शरीर में सभी प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पहुंचे।

यह भी पढ़ें - लंबा जीवन जीना चाहते हैं तो इन चीजों से बना ले आज से दूरी।

विटामिन सी आपके शरीर में कॉलेजन निर्माण में मदद करता है। इसलिए आपको अपनी डाइट का तीन से चार हिस्सा सब्जियों का शामिल करना चाहिए। इसी के साथ कम कैलोरी वाली डाइट हड्डी सहित आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हड्डी की सेहत बनाए रखने के लिए आपको भारी वजन नहीं उठाना चाहिए और वर्कआउट करना चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। जिससे हड्डियों के साथ मसल डेंसिटी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाना है तो यह करें एक्सरसाइज।

चीजों का करें सेवन-

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हमें डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करना चाहिए। इससे हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसी के साथ फैटी फिश यानी तेलीय मछली भी खा सकते हैं। जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। फैटी फिश विटामिन डी और कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत होता है। इसी के साथ आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप हरी सब्जियों को अधिक से अधिक खाएं। क्योंकि यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है।