
Quinoa Health Benefits In Hindi Quinoa Ke Fayde
नई दिल्ली। Health Tips: गेहूं, दाल, चावल आदि की तरह क्विनोआ भी एक अनाज ही है। ग्लूटेन फ्री इस अनाज में पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, अमीनो एसिड तथा कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हाल के कुछ वर्षों में चर्चा में आए इस अनाज के आपकी सेहत से जुड़े कई फायदे बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं क्विनोआ के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में
1. बालों की मजबूती के लिए क्विनोआ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि क्विनोआ में मौजूद प्रोटीन आपके बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कारगर साबित हो सकता है।
2. वजन को नियंत्रित करने तथा मोटापे की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए भी क्विनोआ के फायदे देखे गए हैं। क्योंकि क्विनोआ में बीटाइन नामक एक विशेष तत्व मौजूद होता है, जो मोटापा नियंत्रण में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, शरीर में चयापचय क्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए भी क्विनोआ एक संपूर्ण प्रोटीन है। फाइबर से भरपूर क्विनोआ आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकता है, जिससे आप अनावश्यक खाने से बचते हैं। इसलिए लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स युक्त क्विनोआ को आपकी वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है।
3. स्वस्थ त्वचा के लिए भी क्विनोआ का सेवन लाभकारी माना गया है। यह क्विनोआ में मौजूद सैपोनिंस के कारण संभव हो सकता है। क्योंकि इस गुण के कारण क्विनोआ का अर्क त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है तथा आपकी त्वचा की नेचुरल इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में सहायक हो सकता है।
4. बेहतर पाचन के लिए भी क्विनोआ काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह शरीर में विभिन्न उपापचय प्रक्रियों को भी बढ़ावा देकर आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसा क्विनोआ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, लिपिड तथा मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के कारण संभव हो पाता है।
5. क्विनोआ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जिससे इसका सेवन सूजन को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। एक अध्ययन से पता चला है कि, क्विनोआ में सैपोनिन्स नामक एक खास तत्व मौजूद होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होता है। इसी कारण से क्विनोआ का सेवन आपको हल्की और सामान्य सूजन से राहत दिला सकता है।
Updated on:
28 Nov 2021 02:21 pm
Published on:
28 Nov 2021 02:20 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
