5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Special: पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ख्याल

दिवाली पर तेज आवाज से फटने वाले पटाखे कहीं आपके कान के लिए परेशानी का सबब न बन जाएं, इसलिए इन बातों का खास ख्याली रखें

less than 1 minute read
Google source verification

image

Divya Singhal

Nov 09, 2015

crackers2

crackers2

दिवाली पर तेज आवाज से फटने वाले पटाखे, सूतली बम, शोर वाले रॉकेट आदि कहीं आपके कान के लिए परेशानी का सबब न बन जाएं, इसलिए दिवाली पर कुछ बातों का खास ध्यान रखें-

1. बेहद नजदीक से या हाथ मेें पकड़कर पटाखों को न जलाएं।
2. पटाखा न जलने पर तुरंत उसके पास न जाएं। हो सकता है वह अचानक फट जाए।



3. शोर की तीव्रता कम करने के लिए ईयरप्लग या ईयर मफ्स का प्रयोग करें।
4. शराब आदि पीकर पटाखे न जलाएं। ऐसे में कई बार सावधानी हटने से हादसे हो जाते हैं।
5. बहुत तेज शोर करने वाले पटाखों और बमों से बचें।



6. माता-पिता की निगरानी में ही बच्चे पटाखे जलाएं और बुजुर्ग व गर्भवती महिलाएं पटाखों से दूरी बनाएं।
7. पटाखों की आवाज से यदि कान सुन्न होने, कम सुनने, सीटी बजने जैसी आवाज महसूस हो तो देर किए बिना चिकित्सक से संपर्क करें। इन परेशानियों में इलाज के लिए शुरुआती 24 घंटे प्रभावी होते हैं।


ये भी पढ़ें

image