
mumps
इन दिनों मम्प्स का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 2 से 12 साल के बच्चों में होने वाला यह संक्रमण वयस्कों को भी चपेट में ले रहा है।
पैरामाइक्सो नामक वायरस के इस संक्रमण से लार ग्रंथियां प्रभावित होती हैं। यह रोग बुखार के साथ शुरू होता है तथा चेहरे के एक या दोनों तरफ कान के नीचे पैरोटिड ग्रन्थियों में व जबडे़ के नीचे गर्दन पर सूजन आ जाती है।
अनदेखी पर श्रवण क्षमता क्षीण हो सकती है। मेनिनजाइटिस या इंसेफलाइटिस का जोखिम रहता है।
इस संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है।
खूब पानी पीएं। आराम करें।
खट्टी चीजें खाने से बचें, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित कर अधिक दर्द पैदा कर सकती हैं।
रोग होने पर 5-7 दिन तक अन्य लोगों के नजदीकी सम्पर्क से बचना चाहिए। ऐसी चीजें साझा करने से बचें, जिन पर लार लगी हो जैसे पानी की बोतलें या कप।
नाक व मुंह को ढकता हुआ मास्क पहनें। खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढककर रखें।- डॉ. शुभकाम आर्य, ईएनटी विशेषज्ञ
Published on:
18 Jun 2024 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
