फिल्म कमांडों में लीड रोल में नजर आए विद्युत जामवाल की फिटनेस कमाल की है। सिक्स पैक एब्स के धनी 34 वर्षीय विद्युत ने ३ साल की उम्र से ही कलारियापट्टू (केरल में लोकप्रिय भारत की प्राचीन मार्शल आर्ट) सीखना शुरू कर दिया था।
11 साल की उम्र तक उन्होंने 30 देशों में मार्शल आट्र्स की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट रह चुके विद्युत रोजाना कम से कम छह घंटा वर्कआउट करते हैं।
व्यायाम करते समय उनका ज्यादा फोकस शोल्डर और पैरों की मजबूती पर होता है। विद्युत को स्टंट करने का काफी शौक है इसलिए मौका मिलने पर वे रॉक क्लाइंबिंग जरूर करते हैं।