scriptBanana Shake Side Effects: बनाना शेक फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती है अपच की समस्या | Side effects of banana shake for health | Patrika News

Banana Shake Side Effects: बनाना शेक फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती है अपच की समस्या

locationनई दिल्लीPublished: Jul 26, 2022 03:33:37 pm

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Banana Shake Side Effects: सेहत को बनाने के लिए लोग बनाना शेक का सेवन करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार बनाना शेक के ज्यादा सेवन से कई बीमारियां हो सकती है। दूध और केले को अगर अलग-अलग खाया जाए, तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Banana Shake Side Effects: बनाना शेक फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती है अपच की समस्या

Side effects of banana shake for health

Banana Shake Side Effects: बनाना शेक का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। ज्यादातर लोग सेहत और मसल्स बनाने के लिए बनाना शेक का सेवन करते हैं। केले और दूध को अलग-अलग सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इनका एक साथ सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार बनाना शेक का सेवन बीमारियों की वजह बन सकता है। आयुर्वेद में दूध और फलों के संयोग को वर्जित माना गया है। क्योंकि दूध और फलों की प्रकृति अलग होती है। हर फल में सिट्रस की थोड़ी बहुत मात्रा जरूर होती है, जिनके दूध में मिलने पर दूध फट जाता है। इसलिए जो लोग रोजाना बनाना शेक का सेवन करते हैं, वह इससे होने नुकसान के बारे में जरूर जान लें। तो आइए जानते हैं बनाना शेक पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में
बनाना शेक के नुकसान

1. पाचन क्रिया बिगड़ सकती
बनाना शेक का सेवन करने से पाचन के लिए बिगड़ सकती है। क्योंकि केले में भी कुछ प्राकृतिक रासायनिक तत्व होते हैं जो दूध के साथ डाइजेस्ट नहीं हो पाते। जिसकी वजह से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। बनाना शेक पीने से पेट में अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़े: नींबू पानी फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स
2. शरीर में दर्द की समस्या हो सकती
बनाना शेक का सेवन करने से शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि रोजाना बनाना शेक पीने से शरीर के किसी न किसी अंग में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए रोजाना बनाना शेक पीने से शरीर दर्द होती है।
3. साइनस की समस्या हो सकती
बनाना शेक का सेवन करने से साइनस की समस्या हो सकती है। क्योंकि, बनाना शेक को पीने से साइनस सिकुड़ जाता है, जिससे कफ, कोल्ड और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़े: नारियल के दूध की चाय पीने के हैं अनगिनत फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक
4. कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती
बनाना शेक का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है। क्योंकि जो लोग रोजाना बनाना शेक सेवन करते हैं, उन्हें ट्राई ग्लेसराइड या कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो