स्वास्थ्य

Guava Side Effects: अगर आप भी ज्यादा अमरुद खाते हैं तो हो जाएं सावधान, ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है

Guava Side Effects: अमरूद अपने स्वाद और लाभकारी गुणों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा अमरूद खाना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा अमरूद का सेवन बन सकता है कई बीमारियों का कारण। अधिक मात्रा में अमरूद खाने से पेट संबंधित समस्याएं जैसे पेट का फूलना, सूजन, अपच, गैस आदि हो सकता है।  

2 min read
Side effects of eating Guava Guava khane ke nuksan

नई दिल्ली। Guava Side Effects: अमरूद अपने स्वाद के साथ ही अपने लाभकारी गुणों के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। अमरूद के अंदर कुछ ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार अमरूद तब नुकसान पहुंचाता है, जब या तो उसका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए या फिर लोगों को इसे खाने का सही तरीका न पता हो। अमरूद कई फायदों से भरा हुआ है लेकिन इसके ज्यादा सेवन और कई बीमारियों में खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक मात्रा में अमरूद खाने से पेट संबंधित समस्याएं जैसे पेट का फूलना, सूजन, अपच, गैस आदि हो सकता है। प्रेग्नेंसी में स्तनपान कराने वाली महिला को चेतावनी दी जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं अमरूद खाने के नुकसानों के बारे में।

अमरूद खाने के फायदे

पाचन शक्ति को कमजोर करता :

अधिक मात्रा में अमरूद खाने से पेट संबंधित समस्याएं जैसे पेट का फूलना, सूजन, अपच, गैस आदि हो सकता है। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें अमरूद कम ही खाना चाहिए। चूंकि, इसमें फाइबर अधिक होता है, जो आपके पेट को खराब कर सकता है। इससे डाइजेशन से संबंधित समस्याएं जैसे गैस और ब्लोटिंग हो सकता है।

किड़नी स्टोन की समस्या को बढ़ाए :

जिन लोगों की किडनी में पथरी है या एक बार पथरी हो चुकी है तो वे लोग अमरूद का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें। ऐसे लोग अमरूद को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अमरूद के अधिक सेवन का अर्थ है अमरूद के बीजों का अधिक सेवन, जिसके कारण गुर्दे में पथरी की समस्या बढ़ सकती है।

गर्भवती महिला के लिए नुकसानदायक :

गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अमरूद का सेवन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से उन्हें पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।

गले में दर्द और खांसी :

अमरूद के फल की तासीर ठंडी होती है। इसीलिए शाम के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको ठंड लग सकती है और आप गले में दर्द और खांसी की शिकायत कर सकते हैं।

खून की कमी :

सिर्फ अमरूद ही नहीं उसके पत्तों का सेवन भी बहुत सावधानी से करना चाहिए। अमरूद के पत्तों से खून की कमी, सिर दर्द यहां तक कि किडनी की समस्या भी हो सकती है।

Updated on:
22 Dec 2021 08:36 pm
Published on:
22 Dec 2021 08:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर