
Side effects of raw milk Kaccha dudh pine ke nuksan
Raw Milk Side Effects: दूध में प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। दूध में कई पौष्टिक तत्व और एंजाइम्स होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। लेकिन यही दूध आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। जी हां कच्चा दूध का सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि कच्चे दूध में बैक्टीरिया पाया जाता है जो हमारे शरीर को दूषित कर सकता है, जो कई सारी बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर कच्चे दूध को बिना उबाले पिया जाए तो फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत हो सकती है। इसलिए कच्चा दूध पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। तो आइए जानते हैं कच्चा दूध पीने के नुकसान के बारे में
कच्चा दूध पीने के नुकसान
1. पेट से जुड़ी समस्या हो सकती
कच्चा दूध पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। क्योंकि कच्चे दूध का सेवन करने से उल्टी, डायरिया या मतली आने की अधिक संभावना बढ़ जाती है, इसलिए दूध को बिना उबाले न पिएं।
2. फूड प्वाइजनिंग हो सकती
कच्चा दूध पीने से फूड प्वाइजन की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि कच्चे दूध में कई ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जिनकी वजह से फूड प्वाइजनिंग की समस्या को उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए कच्चे दूध का सेवन करने से बचे।
3. एसिडिटी बढ़ सकती
कच्चा दूध का सेवन करने से एसिडिटी की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में एसिड लेवल कंट्रोल रखने के लिए कच्चा दूध का सेवन करना से बचना चाहिए। क्योंकि कच्चा दूध शरीर का एसिड लेवल बढ़ा देता है। लेकिन शरीर का एसिड लेवल कंट्रोल रहना बहुत जरूरी होता है।
4. आर्थराइटिस की समस्या हो सकती
कच्चा दूध का सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। क्योंकि अगर लंबे समय से कच्चा दूध का सेवन किया जाता है, तो व्यक्ति के अंदर गुइलेन बैरे सिंड्रोम, आर्थराइटिस और हैमोलिटिक यूरीमिक सिंड्रोम जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए आप कच्चे दूध का सेवन करने से बचें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
05 May 2022 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
