scriptस्ट्रेस के कारण प्रभावित हो सकते हैं शरीर के ये हिस्से, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए | side effects of stress on body parts | Patrika News

स्ट्रेस के कारण प्रभावित हो सकते हैं शरीर के ये हिस्से, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2021 07:05:33 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

ज्यादा स्ट्रेस या तनाव सिर्फ दिमाग में ही असर नहीं डालता बल्कि ये शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। जिसके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।

side effects on stress on body parts

side effects on stress on body parts

नई दिल्ली। तनाव हम सभी को किसी न किसी चीज का होता है लेकिन यही अगर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो व्यक्ति डिप्रेशन में जा सकता है। दिमाग के साथ-साथ तनाव शरीर के दुसरे बॉडी पार्ट्स को भी प्रभावित करता है। जिसमें कि दिल और आंतों पर भी बुरा प्रभाव पड़ते हुए देखा जा सकता है। इसलिए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वरना शरीर में इसके अनेकों बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।
आइए जानते हैं तनाव के कारण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में-
नींद न आने जैसी होती है समस्या
नींद का पूरा होना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। वहीं यदि नींद को आप स्ट्रेस की वजह से नहीं ले पा रहें हैं तो ये डिप्रेशन का कारण भी बन सकती है। क्योंकि सोएंगें नहीं तो और ज्यादा सोचेंगें,वहीं ज्यादा सोचना किसी भी चीज के बारे में अच्छा नहीं होता है। वहीं यदि ज्यादा समय तक नींद को न पूरी की जाए तो आप बीमार हो सकते हैं और ये एक प्रकार से इनसोम्निया का कारण भी बन सकता है।
स्ट्रेस के कारण प्रभावित हो सकते हैं शरीर के ये हिस्से, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए
फेफड़ों पर पड़ता है बुरा असर
क्या आपको ये बात पता है कि बहुत से लोगों में स्ट्रेस के कारण फेफड़े भी प्रभावित होते हैं। क्योंकि इससे हमारे डायाग्राम में स्ट्रेस स्टोर होना शरू होता जाता है। जिससे कि एकदम से तनाव ज्यादा बढ़ जाता है। तनाव के कारण कई बार सांस की गति तेजी से बढ़ना शरू हो जाती है। वहीं फेफड़ों में भी संकुचन बढ़ने लगता है।
स्ट्रेस के कारण प्रभावित हो सकते हैं शरीर के ये हिस्से, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए
दिमाग पर पड़ता है बुरा प्रभाव
बहुत बार ऐसा होता है कि जब भी आप किसी भी चीज़ को ज्यादा सोंचते हैं तो एकदम से सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है। क्यों कि बहुत अधिक सोचने से दिमाग अपने नियंत्रण को खोने लगता है, जिससे कि दिमाग की नसों पर दबाव पड़ता है। इसके कारण ही आपके सिर में दर्द होने की समस्या उतपन्न होती है।
स्ट्रेस के कारण प्रभावित हो सकते हैं शरीर के ये हिस्से, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए
कंधे पर भी पड़ सकता है बुरा असर
जब भी आपको किसी काम का ज्यादा स्ट्रेस होता है तो वहीं आप खुद के ऊपर काफी बर्डन जैसा महसूस करने लगते हैं। इसका असर आपके कंधे और मांसपेशियों में भी पड़ता है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा तनाव लेने पर बॉडी नैचुरली तरीके से ही रिस्पांस करने लगती है। जिसका असर बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल सकता है।
स्ट्रेस के कारण प्रभावित हो सकते हैं शरीर के ये हिस्से, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो