24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माथे के साथ पीठ और हाथ पर आ रहे दाने? इन 6 वजहों से होती है समस्या

Little bumps on forehead- चेहरे पर कई बार बहुत ही छोटे-छोटे दाने विशेषकर माथे पर आने लगते हैं। कई बार ये दाने बढ़ते हुए गाल और पीठ के साथ हाथ और सीने तक पहुंच जाते हैं। ये दाने एक नहीं कई कारणों से होते है, इसलिए कारण को पहचानने के बाद ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 11, 2022

Little bumps on forehead

माथे के साथ पीठ और हाथ पर आ रहे दाने?, वजह बन सकते हैं ये कारण

चेहरे पर कील-मुहांसो से अलग कई बार दाने माथे पर आने लगते हैं। ये दाने दर्द रहित होते हैं। बेहद छोटे-छोटे ये दाने देखने में घमौरियों जैसे नजर आते है। आइब्रोज से बढ़ते हुए ये दाने गाल तक पहुंच जाते हैं और जब समस्या गंभीर होती है तो ये पीठ, बांह औ सीने तक आ जाते हैं। जो दाने ठीक होते हैं उसकी जगह दूसरे दाने आने लगते है। इन दोनों की वजह से चेहरे और शरीर पर दाग भी बनने लगते हैं।

इन दानों के निकलने के कई कारण हो सकते हैं
रोमछिद्र बंद होने से - कई बार चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, इससे त्वचा पर गंदगी और डेड स्किन की लेयर जमा होने लगती है। इससे भी दाने बनने लगते है। रोमछिद्रों के बराबर बंद रहने से त्वचा सांस नहीं ले पाती और ये दाने निकलने लगते हैं।
स्ट्रेस भी वजह- कई बार बहुत ज्यादा तनाव लेने से भी दाने निकलने लगते हैं। हार्मोन्ल डिसबैलेंस के कारण ही ऐसा हेाता है।
बालों में डेंड्रफ होना-बालों में अगर डैंड्रफ है तो भी ये दाने चेहरे और पीठ तक चले आते हैं। डैंड्रफ की समस्या पसीने और गंदगी के कारण कई बार फंगल इंफेक्शन में बदल जाती है। इससे ये दाने गभीर रूप से शरीर में पॅैल जाते हैं।

कांस्टिपेशन -अगर आपको पेट साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या रहती है तो भी इस तरह के दाने चेहरे और शरीर पर नजर आने लगते हैं। शरीर से विषाक्त चीजें जब बाहर नहीं निकल पाती तो त्वचा पर इसके साइड इफेक्ट नजर आने लगते हैं।
हार्मोंस में बदलाव-टीनएजर्स में कई बार ये दाने हार्मोन्ल चेंजेस के कारण नजर आते हैं। कई बाद तैलीय ग्रंथियों के ज्यादा सक्रिय होने से भी ऐसी समस्या आती है।
पीरियड्स के कारण- पीरियड्स आने से कुछ समय पहले भी कई बार दाने हो जाते हैं।
गलत मेकअप का प्रयोग- चेहरे पर या तो सस्ते या ज्यादा मेकअप लगाने का परिणाम भी ये दाने होते हैं। कई बार पुराना मेकअप यूज करने से भी ऐसा होता है।

दानों की समस्या से ऐसे पाएं निजात
दानों की समस्या से मुक्ति के लिए जरूरी है सबसे पहले इन दानों के होने की वजह को जाना जाए। वजह क्लियर होने के बाद उस समस्या से मुक्ति पाने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि ये दाने कोई बीमारी नहीं, बल्कि बीमारी का साइड इफेक्ट हैं।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)