1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stevia Cure Cancer: मीठे से होगा कैंसर का इलाज? जानें क्या कहती है नई स्टडी

Stevia Cure Cancer: नई रिसर्च में पाया गया है कि मीठे के लिए इस्तेमाल होने वाला शुगर सब्स्टीट्यूट स्टीविया से पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज किया जा सकता है। यह रिसर्च 26 मार्च 2025 को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंस में छपी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Aug 07, 2025

Stevia Cure Cancer

Stevia Cure Cancer (Photo- freepik)

Stevia Cure Cancer: आजकल लोग फिट रहने के लिए शुगर के हेल्दी ऑप्शन स्टेविया का काफी यूज कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब स्टेविया से जुड़ी एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह न सिर्फ मीठा है, बल्कि कैंसर से लड़ने में भी काफी मदद करता है।

दरअसल, जापान की हिरोशिमा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब स्टेविया के पत्तों के अर्क को कुछ खास बैक्टीरिया से फरमेंट किया गया, तो उसमें कैंसर कोशिकाओं को रोकने की ताकत देखी गई। यह रिसर्च 26 मार्च 2025 को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंस में छपी है।

रिसर्च में क्या निकला?

वैज्ञानिकों ने यह पाया कि फरमेंटेड स्टेविया एक्सट्रैक्ट में एंटीऑक्सिडेंट गुण बहुत ज्यादा थे और यह लैब में पैंक्रियाटिक कैंसर की कोशिकाओं पर असर डाल रहा था। यानी ये कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह असर सिर्फ फरमेंट किए गए अर्क में देखा गया, ना कि आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले स्टेविया में।

डॉक्टरों की क्या राय है?

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के पैंक्रियाटिक कैंसर सेंटर के डॉक्टर पॉल ओबर्स्टीन ने बताया कि यह रिसर्च बहुत दिलचस्प है क्योंकि इसमें एक प्राकृतिक चीज को इस तरह बदला गया है कि वो कैंसर कोशिकाओं को रोक सके। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह अभी इंसानों पर टेस्ट नहीं हुआ है, इसलिए इसे इलाज मानना अभी जल्दी होगा।

Story Loader