1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raw Mango Benefits: गर्मियों में कच्चा आम खाने के हैं बहुत फायदे, लिवर से लेकर डायबिटीज और मोटापा जैसी 9 बीमारियों में दवा की तरह करता है काम

Raw Mango Health Benefits: कच्चा आम गर्मियों में दवा की तरह शरीर की कई बीमारियों पर काम करता है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

May 02, 2022

summer_fruit_raw_mango_benefits.jpg

कच्चे आम में विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर बहुत होता है। हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और लू से बचाने के अलावा आम कई बीमारियों को कंट्रोल में रखता है तो चलिए आज आपको कच्चे आप के फायदे गिनाएं।

शुगर के मरीजों के लिए तथा लू से बचाव के लिए भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। पके आम से ज्यादा कच्चा आम फायदेमंद होता है। पुदीने के साथ इसका पन्ना पेट से जुड़ी समस्यओं और गर्मी में डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।
कच्चा आम खाने से मिलेंगे कई फायदे- Benefits of eating raw mango

वेट कम करने में सहायक- कच्चे आम में विटामिन सी और फाइबर खूब होता है। कैलोरी कम होने के कारण ये वेट को कम करने में भी मददगार होता है।

लिवर को दुरुस्त रखने में कारगर– कच्चा आम लिवर को रिपेयर करने का काम करता है। लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या में कच्चा आप या पन्ना पीना बहुत फायदेमंद होता है।

एसिडिटी में फायदेमंद – कच्चा आम खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी हो जाती है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे आम का सेवन भी करें जिससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी।

लू से बचाव – गर्मियों में लू से बचाव के लिए कच्चे आम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए कच्चे आम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए भी कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए – कच्चा आम रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी खाया जा सकता है। तमाम रोगों से लड़ने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है।

शुगर लेवल कम करने में मददगार – कच्चे आम के सेवन से शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं इसका इस्तेमाल शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए भी किया जाता है।

पेट के रोगों के लिए – पेट संबंधी रोगों में कच्चा आम बेहद फायदेमंद होता है। वहीं इससे एसिडिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। कच्चा आम आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है। अपच और कब्ज जैसी समस्या से निपटने के लिए भी कच्चे आम का सेवन काफी लाभकारी होता है।

उल्टी रोकने वाला – उल्टी आने और जी मचलाने की समस्या से निजात पाने के लिए कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करेंगे तो जल्दी लाभ मिलेगा।

बल्ड सर्कुलेशन बेहतर बनाना – कच्चे आम में विटामिन-सी होता है जो रक्त कोशिकाओं को लचीला बनाती हैं इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

Story Loader