26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Disadvantages of Eating Grapes: अंगूर के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान

Disadvantages of Eating Grapes: अंगूर का आकार छोटा होने के कारण कई बार हम स्वाद-स्वाद में न जाने कितने अंगूर खा जाते हैं, पता भी नहीं चलता। जिससे रोज़ाना और अधिक मात्रा में कई गुना कैलोरी आपके शरीर में पहुँच जाती है। जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है।

2 min read
Google source verification

अंगूर एक बहुत ही रसीला और स्वादिष्ट फल है। यह आमतौर पर बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है। अंगूर का स्वाद ही बढ़िया नहीं होता, बल्कि यह आपकी सेहत को भी काफी फायदे पहुंचाता है। अंगूर में कई तरह के पोषक तत्त्व पाए जाये हैं। अंगूर आपके ह्रदय और पाचन के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। साथ ही उच्च रक्त चाप की समस्या में भी अंगूर खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। इसमें फ्लोराइड, ऊर्जा, शुगर, विटामिन के, विटामिन सी, पोटैशियम, पानी, मैग्नीशियम, पोटैशियम सल्फेट, विटामिन ए, सोडियम, आयरन आदि मौजूद होते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सिडेंट्स, पॉलीफिनोल्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों से युक्त होने के बावजूद अंगूर के नुकसान भी हैं, जिन्हें जानना जरुरी है। तो आइये जानते हैं अंगूर खाने से होने वाली कुछ स्वास्थ्य हानियों के बारे में...

1. कब्ज़ की समस्या
अंगूर में सेलिसिलिक एसिड पाया जाता है। ऐसे में अंगूर का अधिक सेवन पाचन सम्बन्धी समस्याएं पैदा कर सकता है। यदि आप प्रतिदिन एक सामान्य छोटी कटोरी से अधिक अंगूर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा कब्ज़ की समस्या का कारण बन सकती है।

2. वजन बढ़ने का डर
अंगूर का आकार छोटा होने के कारण कई बार हम स्वाद-स्वाद में न जाने कितने अंगूर खा जाते हैं, पता भी नहीं चलता। जिससे रोज़ाना और अधिक मात्रा में कई गुना कैलोरी आपके शरीर में पहुँच जाती है। जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है। जो आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

3. जी मिचलाना
अंगूर का अधिक सेवन आपके लिए उल्टी की समस्या भी पैदा कर सकता है। जो लोग एक दिन में 8-10 अंगूरों से अधिक का सेवन लगातार करते हैं, उन्हें उबकाई और जी मिचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बार-बार उल्टी होने से शरीर में पानी की बी ही कमी हो सकती है। इसलिए अंगूर का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।