12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

sweet potato benefits सर्दी में बच्चों के लिए बहुत लाभदायक होता है शकरकंद जानें इसके फायदे

सर्दी का मौसम आ गया है और सर्दियों में कुछ सब्जियां बहुत आसानी से मिल जाती है उसी में से एक है शकरकंद । शकरकंद सर्दियों में मिलने वाली सामान्य सब्जी है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन चाट सब्जी के रूप में किया जाता है। शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए छोटे बच्चों को भी शकरकंद खिलाया जा सकता है। सर्दी में शिशुओं को शकरकंद खिलाना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Sweet potato beneficial for children in winter

Sweet potato beneficial for children in winter

नई दिल्ली : सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों को शकरकंद जरूर खिलाना चाहिए। यह उनके शारीरिक विकास में मदद करता है। शकरकंद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसलिए इसे छोटे बच्चों को आसानी से खिलाया जा सकता है। 6 महीने के बाद बच्चे को शकरकंद खिलाया जा सकता है। लेकिन शकरकंद पूरी तरह से पकाया हुआ और नरम होना चाहिए। लेकिन अगर बच्चा न खाए, तो उसे जबरदस्ती करके न खिलाएं। जोर-जबरदस्ती से खिलाने से बच्चा खाने से भूर भागने लगेगा।

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व
शकरकंद में कैल्शियम, आयरन मैग्नीशियम फॉस्फोरस पोटैशियम और सोडियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें जिंक भी होता है। शकरकंद में मौजूद ये सभी तत्व शिशुओं के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन ए के अलावा शकरकंद में विटामिन सी विटामिन ई विटामिन के विटामिन बी1 विटामिन बी6 और विटामिन बी9 भी होता है। शकरकंद की सभी किस्में शिशुओं के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन ए एंथोसायनिन होता है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है।

बच्चों के लिए शकरकंद के फायदे
क्या शकरकंद बच्चों या शिशुओं के लिए फायदेमंद है? जी हां। शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए भरपूर होता है। शकरकंद शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 भी होता है, जो मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। जानें शकरकंद के फायदे

1. आंखों के लिए फायदेमंद शकरकंद

शकरकंद में विटामिन ए होता है। जो शारीरिक विकास आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए बच्चे को इसे जरूर खिलाएं। शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन-ए बनाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने का अच्छा उपाय है।

2. मेटाबॉलिज्म दुरुस्त बनाए शकरकंद

शकरकंद मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के लिए कई तरह के मिनरल्स की जरूरत होती है। ये सभी मिनरल्स शकरकंद में पाए जाते हैं।

3. शारीरिक विकास में मददगार शकरकंद

शिशुओं के शारीरिक विकास के लिए उन्हें शकरकंद खिलाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं जो बच्चे के प्रत्येक अंग को विकसित करने में मदद करते हैं।

4. कब्ज की समस्या दूर करे

छोटे बच्चों को अकसर ही कब्ज की समस्या रहती है। कब्ज की समस्या दूर करने के लिए बच्चे को शकरकंद खिलाना फायदेमंद होता है। शकरकंद में डाइटरी फाइबर होता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है। यह कब्ज से छुटकारा पाने का अच्छा उपाय है।

5. ऊर्जावान बनता है शिशु

शकरकंद में स्टार्च और विटामिंस होते हैं जो शिशु को एनर्जेटिक बनाते हैं। शकरकंद एक सुपर फूड है इसलिए बच्चों को इसे जरूर खिलाएं।

6. इम्यूनिटी बढ़ाए

शकरकंद में विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होता है। इससे शिशु की इम्यूनिटी मजबूत होती है। शकरकंद खिलाने से शिशु या बेबी जल्दी बीमार नहीं पड़ता है।

7. वजन बढ़ाने में लाभकारी

शकरकंद में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आपके शिशु का वजन कम है, तो आप उसे शकरकंद खिला सकते हैं। इससे उसका वजन बढ़ने में आसानी होगी। शिशु का शारीरिक विकास भी होगा।

शकरकंद स्वाद में मीठा होता है, इसलिए बच्चे इसे शौक से खाते हैं। आप बच्चों को शकरकंद की अलग-अलग रेसिपी बनाकर खिला सकते हैं। लेकिन अगर आपके बच्चे को इसका स्वाद पसंद न आए तो उसे जबरदस्ती न खिलाएं।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल