9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयरन की कमी के लक्षण और एनीमिया में राहत दिला सकते हैं यह खाद्य पदार्थ

  शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक आयरन आपके संपूर्ण शरीर में ऑक्सीजन संवहन का कार्य करता है। आयरन हीमोग्लोबिन का एक महत्वपूर्ण घटक होता है।  

2 min read
Google source verification
Symptoms of Iron Deficiency And Healthy Food For Anemia In Hindi

Symptoms of Iron Deficiency And Healthy Food For Anemia In Hindi

शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक आयरन आपके संपूर्ण शरीर में ऑक्सीजन संवहन का कार्य करता है। आयरन हीमोग्लोबिन का एक महत्वपूर्ण घटक होता है। ऐसे में यदि आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन भी ठीक से नहीं हो पाता है। और धीरे-धीरे लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। शरीर में आयरन की कमी हो जाने को ही एनीमिया रोग कहा जाता है। एनीमिया रोग से पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक प्रभावित होती हैं। एनीमिया से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। लेकिन शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आयरन की कमी के लक्षण और इससे बचने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए...

आयरन की कमी के लक्षण

1. अक्सर थकान और कमजोरी रहना

2. सिर में दर्द और डिजीनेस महसूस होना

3. दिल की धड़कनों का अचानक से तेज हो जाना

4. सीने में दर्द और हाथ-पैर ठंडे रहना

5. जीभ सूखना और गले में खराश

6. बालों के टूटने की समस्या

7. त्वचा का रंग पीला होना

8. बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होना आदि।

एनीमिया से बचने के लिए क्या खाएं

शरीर में आयरन की कमी हो जाने पर या एनीमिया रोग से बचने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें आयरन मौजूद होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक, छोले, मछली, गुड़, अलसी के बीज, चिया सीड्स, अंडा, चुकंदर, चिकन, ब्रोकली, बींस, दाल, अनार, साबुत अनाज, स्प्राउट्स, तुलसी के पत्ते आदि को शामिल करना चाहिए।