
Symptoms of Vitamin K Deficiency And It's Sources
नई दिल्ली। Vitamin K: हमारे शरीर को स्वस्थ रहने और सही ढंग से कार्य करने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों में से एक विटामिन-के भी है, जो मुख्य रुप से आपके हृदय, मस्तिष्क और हड्डियों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन-के की शरीर में कमी होने से कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं विटामिन-के की कमी के लक्षण और इसकी पूर्ति के लिए आवश्यक खाद्य स्रोतों के बारे में...
विटामिन-के की कमी पूरी करने वाले खाद्य स्रोत
1. ब्लूबेरी
एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर ब्लूबेरी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें कैलोरी की कम और विटामिन-के की पर्याप्त मात्रा हमारे हृदय के लिए फायदेमंद होती है। विटामिन-के युक्त ब्लूबेरी का सेवन हृदय रोगों के खतरे को जोखिम को कम करने के साथ ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक है।
2. ब्रोकली
ब्रोकली को भी विटामिन-के का अच्छा स्रोत माना गया है। गोभी की तरह दिखने वाली एक हरे रंग की सब्जी में विटामिन-के के साथ कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन तथा सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए बोन डेंसिटी में सुधार करने तथा मसल्स बिल्डिंग के लिए भी ब्रोकली का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।
3. केला
गुणों की खान कहे जाने वाले इस पल में विटामिन-के के साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। केले का सेवन खास तौर पर आपके पाचन और वजन नियंत्रण में सहायक रहता है। केला खाने पर इसमें मौजूद विटामिन-के का अवशोषण शरीर द्वारा आसानी से हो जाता है तथा इससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है।
Updated on:
09 Jan 2022 10:09 pm
Published on:
09 Jan 2022 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
