4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह उठते ही खाली पेट पिएं गर्म पानी, मिलेंगे ये हैरान करने वाले फायदे

दिमाग में पानी की कमी से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

5 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Jun 22, 2020

सुबह उठते ही खाली पेट पिएं गर्म पानी, मिलेंगे ये हैरान करने वाले फायदे

सुबह उठते ही खाली पेट पिएं गर्म पानी, मिलेंगे ये हैरान करने वाले फायदे

शरीर से जुडी कोई भी परेशानी हो पानी सभी उपचारों में किसी न किसी रूप में शामिल रहता है। डॉक्टर भी खूब पानी पीने की सलाह देते हैं। हमारा शरीर के अधिकांशः हिस्सों को पानी की सख्त ज़रूरत होती है। दिमाग में पानी की कमी से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अगर आप भी बढ़े हुए पेट, वजन, त्वचा या बालों से जुड़ी समस्याएं हैं तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि पानी पीने का सही तरीका आपकी यह परेशानियां दूर कर सकती है। कभी आपने गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde) के बारे में सोचा है? शरीर में अधिकतर बीमारियां पेट से शुरु होती हैं, अगर आपका पेट स्वस्थ रहेगा तो आपको बीमारियों से भी दूर रहने में मदद मिलेगी।

गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) पूरे शरीर से जुड़ी हुए हैं जैसे कि वजन कम करने में मदद, त्वचा के लिए लाभदायक, बालों के लिए फायदेमंद आदि। इसके साथ ही आप यह भी जान सकते हैं कि गर्म पानी पीने के लाभ कैसे शरीर को बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करता है।

-वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीने के फायदे
अगर आप वजन कम करने की राह पर हैं तो गर्म पानी आपकी लिस्ट में जरुर शामिल होगा। कसरत और बैलेंस डाइट जितनी महत्तवपूर्ण होती है उतना ही जरुरी है गर्म पानी का सेवन करना है। वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीने के लाभ कई सारे हैं। आपको बता दें कि गर्म पानी पीने से मेटाबोल्जिम बढ़ता है जिससे फैट कम होने में मदद मिलती है। अगर गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाया जाए तो यह और भी अच्छे तरीके से काम करेगा। सुबह गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) आपको कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकते हैं अगर गर्म पानी का सेवन सही तरीके से किया जाए।

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए गर्म पानी पीने के लाभ
सुबह गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) कई सारे हैं और उनमें से एक है शरीर का साफ होना। पूरे दिन में हम कई ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो शरीर के लिए अच्छी नहीं होती हैं जिसका नुकसान आगे चलकर देखना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप सुबह गर्म पानी पीने की आदत बना लेंगे तो आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। रोज सुबह गर्म पानी पीने से शरीर से डिटॉक्स/ शुद्ध हो जाता है। गर्म पानी पीने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे पसीने आने लगते हैं औ इसी दौरान शरीर शुद्ध होने लगता है। अगर आप बाहर जा रहे हैं तो बेस्ट इन्सुलेटिड पानी की बोतल में गर्म पानी रखें जिसमें लंबे समय के लिए पानी गर्म रहता है।

गर्म पानी के फायदे सर्दी-जुकाम के दौरान
सर्दी-जुकाम होने का कोई समय नहीं होता है यह कभी-भी हो सकता है। जब भी सर्दी-जुकाम होता है तभी से लोग गर्म पानी पीना शुरु कर देते हैं। ऐसा क्यों करते हैं? सर्दी-जुकाम के समय गर्म पानी पीने के लाभ कई सारे हैं जैसे कि गर्म पानी पीने से गल सही रहता है, छाती में जकड़न जमाव नहीं होता है, सर दर्द में आराम मिलता है। इसलिए सर्दी-जुकाम के दौरान गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।

-सुबह गर्म पानी पीने के फायदे स्वस्थ पेट के लिए
अगर आपके पेट में अकसर परेशानी रहती है तो सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना शुरु कर दें। ऐसे करने के बाद सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे (subah garam pani peene ke fayde) आपको नज़र आने लगेंगे। गर्म पानी पीने से शरीर की सभी गंदगी निकलने में मदद मिलती है जिससे पेट से जुड़ी परेशानियां दूर रहने में मदद मिलती है। ऐसा करने से पेट स्वस्थ और हल्का रहता है।

गर्म पानी पीने के फायदे पाचन शक्ति के लिए
गर्म पानी पीने के लाभ पेट के लिए कई सारे हैं। गर्म पानी पानी से पेट में गैस की दिक्कत बहुत कम हो जाती है। इसके साथ ही गर्म पानी पीने से पेट आमौतर पर साफ रहता है जिससे पेट या मुंह में छाले नहीं होते हैं। इसके अलावा गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde) स्वस्थ डाइजेशन से भी जुड़े हुए हैं। खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है जिससे खाने को अच्छे तरीके से पचने में मदद मिलती है।

-गर्म पानी पीने के लाभ खून का बहाव अच्छे से करने में मदद करते हैं
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे (subah garam pani peene ke fayde) खून के बहाव से भी जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि गर्म पानी पीने के आदत डालने पर शरीर में खून का बहाव सही तरीके से होता है जिससे सभी अंग स्वस्थ तरीके से काम करते हैं।

गर्म पानी के फायदे एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं
क्या आपको पता है गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde) शरीर की एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करते हैं? जब भी दिन में कुछ पीने का मन करता है तो अधिकतर लोग ताज़ा होने के लिए कोल्ड ड्रिंक चुनते हैं। लेकिन गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) जानने के बाद आप शायद ऐसा ना करें। आपको बता दें कि गर्म पानी पीने से एनर्जी लेवल बढ़ने में मदद मिलती है।

-गर्म पानी पीने के फायदे जोड़ों के दर्द के लिए
जोड़ों के दर्द के दौरान गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) बहुत काम आते हैं। जिन लोगों के जड़ों में दर्द अकसर रहता है उनको गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा क्यों? जहां ठंडा पानी जोड़ों में ऐंठन पैदा कर देता है वहीं गर्म पानी पीने से जोड़ों में चिकनाहट आ जाती है जिससे दर्द कम होने में मदद मिलती है।

मासिक धर्म (पीरियड्स) के दोरान गर्म पानी के फायदे
महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के दर्द में कई तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कोई काम सही से नहीं हो पाता है। इस दौरान गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) काम आते हैं। पेट दर्द होने पर पेट को गर्म पानी से सेकने पर दर्द में कुछ हद तक आराम मिलता है।

-त्वचा के लिए फायदे
सुबह गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde) सेहत के साथ-साथ त्वचा से भी जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि रोज सुबह गर्म पानी पीने से त्वचा स्वस्थ रहती है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से त्वचा सूखी नहीं होती है और चेहरा चमकता रहता है।

-गर्म पानी के फायदे इंफेक्शन के लिए
त्वचा से जुड़े इंफेक्शन दूर करने के लिए त्वचा की सफाई गुनगुने पानी से करनी चाहिए जिससे इंफेक्शन दूर होने में मदद मिलती है।