
These calcium rich food will never let your bones weak
Calcium Rich Food: कैल्शियम शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। शरीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने पर हड्डियां मजबूत बनी रहती है और हड्डियों में दर्द की समस्या भी नहीं होती है। लेकिन शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियां कमजोर होने लगती है और साथ ही हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती है। इसलिए शरीर को कैल्शियम की कमी से बचाए रखने के लिए आपको कैल्शियम से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए, जो कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करेगा। तो आइए जानते है कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिसका सेवन करने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है
कैल्शियम की कमी पूरा करने वाले फूड
1. बादाम
कैल्शियम की कमी पूरा करने में बादाम बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। इसलिए आप रोजाना बादाम का सेवन जरूर करे।
यह भी पढ़े: जानिए लौंग के तेल से होने वाले कई फायदों के बारे, जिसमें छिपा है सेहत और खूबसूरती का राज
2. दही
कैल्शियम की कमी पूरा करने में दही बहुत ही फायदेमंद होता है। जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते है, उन्हें एक कटोरी दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही दूध में मिलने वाली पोषक तत्व की कमी को पूरा करता है। क्योंकि दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। इसलिए आप रोजाना बादाम का सेवन जरूर करे।
3. चिया सीड्स
कैल्शियम की कमी पूरा करने में चिया सीड्स बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि चिया सीड्स में एक गिलास दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है, जो कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसलिए जो लोग दूध नहीं पीते हैं वह चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत भी बनाता है।
यह भी पढ़े: पीलिया के मरीजों से लेकर आंखों की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है, रसगुल्ला
4. सोयाबीन
कैल्शियम की कमी पूरा करने में सोयाबीन बहुत ही फायदेमंद होता है। सोयाबीन में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत भी बनाता है और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
17 May 2022 03:02 pm
Published on:
17 May 2022 03:00 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
